Advertisement
Advertisement
होम / Sunil Jakhar on Punjab: “चंडीगढ़ पंजाब के लिए सिर्फ …”, सुनील जाखड़ ने कह दी यें बड़ी बात

Sunil Jakhar on Punjab: “चंडीगढ़ पंजाब के लिए सिर्फ …”, सुनील जाखड़ ने कह दी यें बड़ी बात

BY: • LAST UPDATED : November 14, 2024
Inkhabar Haryana, Sunil Jakhar on Punjab: पंजाब बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ के बारे में अपने ट्वीट में अहम बातें साझा की हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ पंजाब के लिए सिर्फ एक भू-भाग नहीं है, बल्कि इस शहर से पंजाबियों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के सामाजिक और धार्मिक उत्थान के लिए उठाए गए कदमों को उन्होंने सराहा, जो पंजाब के अतीत के घावों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम से हस्तक्षेप करने की अपील की

 जाखड़ ने चंडीगढ़ में एक अलग विधानसभा के गठन की योजना पर चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि हरियाणा को 10 एकड़ जमीन देने से पंजाब और चंडीगढ़ के बीच की संवेदनशीलता को ठेस पहुंचेगी। इस मुद्दे पर उनका विचार है कि पंजाब और केंद्र के बीच मजबूत रिश्तों को बनाए रखने के लिए इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और इस निर्णय को रद्द कराने के लिए कदम उठाएं।

भगवंत मान की कि आलोचना

इस विवाद पर उन्होंने विशेष रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका को आलोचना की। जाखड़ का कहना है कि जिस मुद्दे पर पंजाब की सभी पार्टियां एकमत थीं, उस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समझदारी का परिचय नहीं दिया। जब हरियाणा ने चंडीगढ़ में विधानसभा के लिए जमीन मांगी, तो पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसका विरोध करने के बजाय खुद जमीन मांग ली। नतीजतन, पंजाब का दावा कमजोर हुआ और पंजाब विधानसभा ने भी हरियाणा की मांग पर अपनी मुहर लगा दी।