Advertisement
Advertisement
होम / Sushil Gupta: हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, 5 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Sushil Gupta: हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, 5 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

BY: • LAST UPDATED : February 22, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Sushil Gupta: हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ा विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 4 जिला अध्यक्षों और एक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

सोशल मीडिया पर किया ट्विट

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने लिखा कि AAPHaryana ने अपने संगठन को विस्तार दिया। चार जिला अध्यक्षों और एक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की घोषणा की। सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Advertisement

 

संगठन विस्तार में किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी?

 

आम आदमी पार्टी के इस नए विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • राजेंद्र सोरखी – हिसार के जिला अध्यक्ष
  • रविन्द्र फौजदार – फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष
  • जगमग मटौर – कैथल के जिला अध्यक्ष
  • जसबीर जस्सा – पानीपत के जिला अध्यक्ष
  • सोनू हनुमान – रोहतक के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

 

संगठन विस्तार का उद्देश्य

आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपनी पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है। इस संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य है कि विभिन्न जिलों में स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिले और पार्टी की नीतियों को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके। डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

 

Palwal News: पलवल में बागवानी विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन, इस पुरस्कार से किसानों को किया सम्मानित