




Inkhabar Haryana, Uday Bhan on Deepak Babaria: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने राज्य में कांग्रेस संगठन की स्थिति को लेकर गंभीर बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि हार का एक प्रमुख कारण संगठन का न होना है। उदयभान ने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन बनाने की दिशा में वे कई महीने पहले दीपक बाबरिया को विस्तार से जानकारी दे चुके थे, लेकिन बावजूद इसके संगठन का गठन संभव नहीं हो सका।
Mohan Lal Badoli News: “कश्मीर के लिए कौन सी संवैधानिक”, बडोली ने कांग्रेस और एनसी पर जमकर बोला हमला
उदयभान ने कहा कि हमने 7-8 महीने पहले ही दीपक बाबरिया को संगठन बनाने के लिए डिटेल्स दे दी थी, लेकिन संगठन क्यों नहीं बन पाया, इसका उत्तर केवल दीपक बाबरिया ही दे सकते हैं। उनका आरोप था कि कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी थी कि जो सूची बनाई गई थी, उसे मंजूरी दिलवाते, लेकिन उन्होंने इसे आगे बढ़ाने में कोई कदम नहीं उठाए।
उदयभान ने यह भी कहा कि पिछली बार राहुल गांधी के सामने भी संगठन गठन को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें बाबरिया ने वादा किया था कि 10 सितंबर तक संगठन बन जाएगा। हालांकि, वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 अगस्त 2023 को हुई बैठक में दीपक बाबरिया ने कहा था कि 10 सितंबर तक संगठन बन जाएगा, लेकिन यह नहीं हो सका।
उन्होंने यह भी बताया कि संगठन बनाने के लिए दीपक बाबरिया को राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष रूप से जिम्मेदारी दी थी, लेकिन परिणामस्वरूप संगठन का गठन नहीं हो पाया।
उदयभान ने आने वाले विधानसभा सत्र के बारे में भी बयान दिया और कहा कि इस सत्र में कांग्रेस विपक्ष के रूप में मजबूती से उपस्थित होगी और कई मुद्दों को उठाया जाएगा। हम विधानसभा सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी निर्णय ले लेंगे चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस की याचिका को खारिज किए जाने के मामले पर भी उदयभान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर कोर्ट तक जाएगी और उचित कदम उठाएगी।




