Advertisement
Advertisement
होम / UdaiBhan on Mohanlal Badoli: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के खिलाफ रेप केस दर्ज, कांग्रेस नेता उदयभान ने बीजेपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

UdaiBhan on Mohanlal Badoli: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के खिलाफ रेप केस दर्ज, कांग्रेस नेता उदयभान ने बीजेपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

BY: • LAST UPDATED : January 15, 2025
Inkhabar Haryana, UdaiBhan on Mohanlal Badoli: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर विवादों का तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और गायक जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो दिल्ली की रहने वाली है, ने दोनों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए कसौली थाना में मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस नेता उदयभान ने इस मामले को लेकर भाजपा पर कड़ा हमला बोला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

UdaiBhan: फरीदाबाद में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, उदयभान ने 70 नंबर कोठी विवाद पर भाजपा को घेरा

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक,  यह घटना 3 जुलाई, 2023 की है, लेकिन इसकी शिकायत 13 दिसंबर, 2024 को दर्ज कराई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे सरकारी नौकरी देने और एक म्यूजिक वीडियो एलबम में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर कसौली के एक होटल में गैंगरेप किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और अन्य आरोपियों पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है।

Advertisement

कांग्रेस का आक्रामक रुख

इस मामले को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस के नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी फरीदाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

उदयभान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा नेताओं पर ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा के नेता महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल पाए जा रहे हैं और प्रशासन मौन है।

भाजपा नेतृत्व पर बढ़ गया दबाव

उन्होंने भाजपा नेता रमेश कौशिक के मामले का भी जिक्र किया, जिसमें एक CD वायरल हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने महिला पहलवानों और अन्य मामलों जैसे हाथरस और अंकिता भंडारी की घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए। इस घटना के बाद भाजपा नेतृत्व पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

Rajesh Nagar: “कबड्डी का खेल हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान”-  राजेश नागर