Inkhabar Haryana, Vinesh Phogat: हरियाणा की मशहूर रेसलर विनेश फोगाट ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। वह जींद के जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, विनेश फोगाट का यह कहना है कि राजनीति में उनकी एंट्री पसंद से नहीं हुई है, बल्कि मजबूरी में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, विनेश ने खुलासा किया कि उन्होंने कुश्ती की दुनिया में कई कठिनाइयों का सामना किया है, और राजनीति में भी ऐसी ही चुनौतियाँ हैं। रेसलर विनेश फोगाट बताया कि, “सड़कों पर हमने लड़ाई लड़ी, मगर हमें अपमान और दुर्व्यवहार के अलावा और कुछ नहीं मिला। ओलंपिक में जाने के बावजूद भी मुझे अबतक न्याय नहीं मिला। इसी वजह से राजनीति में आना कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता थी।”
तो वहीं, विनेश ने बीजेपी पर भी काफी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “कभी-कभी उन पर मुसलमान होने का आरोप लगता है तो कभी पाकिस्तान का समर्थन करने का। ये सब बातें काम नहीं करेंगी। भाजपा को अब एक स्वच्छ राजनीति में आना चाहिए।”
तो वहीं आपको बता दें, विनेश ने यह भी कहा कि उन्हें लोगों की जरूरतों को समझना सबसे बड़ी चुनौती है। वह मानती हैं कि जैसे उन्होंने कुश्ती में मुश्किलें देखीं है, उसी तरह वह राजनीति में भी खुद को ढालेंगी। विनेश का यह कदम न केवल उनके लिए, बल्कि खेल और राजनीति के लिए भी काफी जरुरी है। वह एक नई दिशा में कदम रख रही हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह सफर कैसा रहता है। तो वहीं, आने वाले चुनावों में उनके अनुभव लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं, और यह निश्चित रूप से हरियाणा की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।