




Inkhabar Haryana, Vinesh Phogat: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना हलके से कांग्रेस की विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट के गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस पोस्टर में लिखा गया है कि “लापता विधायक की तलाश” और इसके साथ ही मजाकिया अंदाज में यह भी कहा गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक पूरी तरह से गायब रही।
CM Saini News: CM नायब सिंह सैनी का कल सिरसा और गुरुग्राम दौरा, इन प्रमुख बैठकों में होंगे शामिल
पूरा विधानसभा सत्र निकल गया लेकिन विधायक मैडम पूरे सत्र लापता रही। अगर किसी को दिखें तो जुलाना वालों को सूचित करें। यह पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। अगर अलग सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया जा रहा है।ओलंपियन और कांग्रेस की प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कुश्ती के बाद अब राजनीति में कदम रखते ही विरोधियों को दांव के जरिए पटकनी देने का काम किया है।
विनेश फोगाट ने बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले। कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। इनेलो बसपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र लाठर को चुनाव में 10158 वोट मिले। वहीं निवर्तमान विधायक अमरजीत ढांडा को 2477 वोट मिले।
जब विनेश फोगाट से उनके नंबर पर संपर्क किया गया तो उनके पीए सोनू ने बताया कि विनेश फोगाट को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है और उन्हें चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। चुनाव में व्यस्त होने के कारण वह विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सकीं। जुलाना हलके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
Manohar Lal Khattar News: “सभी वादों को एक-एक …”, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के खट्टर का बड़ा बयान




