Advertisement
Advertisement
होम / Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने राज्यसभा सांसद के बयान का किया पलटवार, कहा-“रेखा शर्मा बात सुनती तो मुझे विधायक ही नहीं बनना पड़ता”

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने राज्यसभा सांसद के बयान का किया पलटवार, कहा-“रेखा शर्मा बात सुनती तो मुझे विधायक ही नहीं बनना पड़ता”

BY: • LAST UPDATED : February 25, 2025
Inkhabar Haryana, Vinesh Phogat: हरियाणा के जुलाना में राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई जब राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने बिना नाम लिए जुलाना विधायक विनेश फोगाट पर तीखा हमला किया था कि वह गलत प्रचार कि चुनाव जीती है। इसपर अब विनेश ने पलटवार करे हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है कि अगर रेखा शर्मा बात सुनती तो मुझे विधायक ही नहीं बनना पड़ता।

रेखा शर्मा के आरोपों का जवाब

विनेश फोगाट ने कहा कि वह रेखा शर्मा को अच्छे से जानती हैं, क्योंकि वह पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश के खिलाड़ी सड़कों पर न्याय के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब रेखा शर्मा ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर उस समय रेखा शर्मा ने महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दी होती और हमारा साथ दिया होता, तो शायद मैं राजनीति में नहीं आती।

उन्होंने कहा कि जब हम धरने पर बैठे थे, तब रेखा शर्मा ने हमारे समर्थन में एक भी बयान नहीं दिया। हमने कई बार पत्र लिखे, ईमेल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फोगाट ने सवाल उठाया कि जब रेखा शर्मा पश्चिम बंगाल जा सकती थीं, तो दिल्ली आकर खिलाड़ियों से मिलने में क्या परेशानी थी?

विनेश फोगाट का जनता से संवाद

विनेश फोगाट इन दिनों जुलाना हलके के धन्यवादी दौरे पर हैं, जहां वह जनता की समस्याओं को सुन रही हैं। सुंदरपुर गांव में लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सिर्फ इसलिए आईं, क्योंकि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। हमने खेल के मैदान में न्याय के लिए लड़ाई लड़ी, अब राजनीति में भी इसी सोच के साथ आए हैं।

Advertisement