Advertisement
Advertisement
होम / Vipul Goyal on Operation Sindoor: “ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों को करारा जवाब है”- मंत्री विपुल गोयल

Vipul Goyal on Operation Sindoor: “ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों को करारा जवाब है”- मंत्री विपुल गोयल

BY: • LAST UPDATED : May 7, 2025

Inkhabar Haryana, Vipul Goyal on Operation Sindoor: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान PM नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने हाल ही में हुए सैन्य ऑपरेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उन आतंकवादियों के लिए करारा जवाब है जिन्होंने धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की थी और यह कहकर गोली चलाई थी कि मोदी को बता देना।

ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखने का विशेष महत्व

विपुल गोयल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को बता दिया है कि भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं है। जब उन्होंने कहा था कि ‘हम आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढ कर कार्रवाई करेंगे’, तो बीती रात हमारी सेना ने उसी का प्रमाण दिया है। मैं इस सफल ऑपरेशन के लिए हमारी सेना को बधाई देता हूं।

उन्होंने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसलिए रखा गया क्योंकि आतंकियों ने महिलाओं से धर्म पूछकर उनका सिंदूर मिटाया और उन्हें निशाना बनाया। इस ऑपरेशन ने उन सवालों का जवाब दिया है जो उन आतंकियों ने हमारे समाज से पूछे थे। प्रधानमंत्री ने सोच-समझकर इसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा, जो देश की नारी शक्ति का प्रतीक है।

Advertisement

मॉक ड्रिल को लेकर केंद्र सरकार की सख्ती

इसके साथ ही विपुल गोयल ने केंद्र सरकार की ओर से किए गए मॉक ड्रिल के आह्वान पर जोर देते हुए कहा कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभ्यास में भाग ले। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा की तैयारी है।

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का कड़ा संदेश

बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) से संबंधित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि पंजाब एक भारतीय राज्य है और उसे संविधान के अनुसार काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा  कि हाईकोर्ट का यह निर्देश पंजाब सरकार को एक सख्त संदेश है। अगर वह नहीं समझे, तो जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।