Inkhabar Haryana, Vipul Goyal: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास खाली कराने के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। इस मामले में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने साफ कहा कि यह सरकारी आवास है और इस पर किसी का स्थायी अधिकार नहीं है। गोयल के अनुसार, सरकारी आवासों को जरूरत और पद के अनुसार किसी न किसी को आवंटित किया जाता है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
CM Saini News: हर परिवारजन से सीधा संपर्क, जन-जन की सेवा का संकल्प
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं
बता दें कि, विपुल गोयल ने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर भी तीखा हमला बोला। हाल ही में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुटबाजी का मुद्दा उठाए जाने पर गोयल ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से उजागर हो चुकी है। उनके पास न तो कोई मुद्दा है, न संगठन और न ही स्पष्ट नीति।
जनता ने कांग्रेस को नकारा
विपुल गोयल ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया, जो इस बात का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति को “खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे” जैसी करार दिया।
गोयल के अनुसार, जनता अब कांग्रेस की पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है और उनके पास अब विकास और पारदर्शिता का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। ऐसे में भाजपा ने जो भरोसा जनता के बीच बनाया है, वह आने वाले चुनावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।