Advertisement
Advertisement
होम / Voting Result: सोशल मीडिया के जरिये फैली जूठी खबर ने, समर्थकों को किया बेचैन

Voting Result: सोशल मीडिया के जरिये फैली जूठी खबर ने, समर्थकों को किया बेचैन

BY: • LAST UPDATED : October 9, 2024

Voting Result: अंबाला कैंट में हाल ही के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल विज की जीत से पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह ने लोगों में भ्रम फैला दिया था। अंतिम तीन राउंड से पहले अनिल विज भारी मतों से आगे चल रहे थे और उनके समर्थक जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, सोशल मीडिया पर आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा की जीत का एक झूठा मैसेज तेजी से वायरल हो गया। इस अफवाह ने कई जगहों पर समर्थकों में उलझन पैदा कर दी।

सोशल मीडिया पर चित्रा सरवारा के जीत की जूठी खबर फैली

कुछ जगहों पर चित्रा सरवारा के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाने शुरू कर दिए और यहां तक कि बाइक रैली की भी तैयारी हो गई। लोग यह जानने के लिए बेचैन थे कि आखिर जीत किसकी हो रही है। यहां तक कि भाजपा के कार्यकर्ता भी इस मैसेज को देखकर हैरान रह गए थे। करीब आधे घंटे तक अंबाला कैंट में इस अफवाह ने माहौल गरमा दिया। लेकिन जैसे ही अंतिम राउंड के बाद अनिल विज की जीत की खबर टीवी और सोशल मीडिया पर स्पष्ट हुई, चित्रा सरवारा के समर्थकों ने हार स्वीकार की और जश्न की तैयारियां रोक दीं।

मुख्य मुकाबला भाजपा के अनिल विज और आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा के बीच

दरअसल, अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अनिल विज और आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा के बीच था। पहले छह राउंड में चित्रा सरवारा आगे चल रही थीं, लेकिन सातवें राउंड के बाद अनिल विज ने बढ़त बना ली और अंत तक भारी मतों से आगे रहे। हालांकि, आखिरी के दो राउंड में चित्रा को थोड़ी बढ़त मिली, लेकिन वह अनिल विज की बड़ी लीड को पार नहीं कर सकीं।

Advertisement

अंबाला कैंट में अनिल विज ने भारी मतों से जीत की हासिल

इस प्रकार, अंबाला कैंट के इस चुनावी मुकाबले में अनिल विज ने भारी मतों से जीत हासिल की, जबकि सोशल मीडिया पर फैली अफवाह ने कुछ समय के लिए समर्थकों को भ्रमित कर दिया।

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं ने मारी बाजी, जाने पूरी खबर…