Advertisement
Advertisement
होम / Holi Special Horoscope Today: होली के दिन ये राशियां करें ये खास काम, मिलेगा जबरदस्त लाभ! जानें 14 मार्च का राशिफल

Holi Special Horoscope Today: होली के दिन ये राशियां करें ये खास काम, मिलेगा जबरदस्त लाभ! जानें 14 मार्च का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : March 14, 2025
Inkhabar Haryana, Holi Special Horoscope Today: रंगों का त्योहार होली सिर्फ खुशियों और उमंग का ही नहीं, बल्कि नए अवसरों और सफलता का भी संदेश लाता है। इस वर्ष होली शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को है और इस दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित होगी। खासकर मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन नए अवसरों और आर्थिक समृद्धि का संकेत दे रहा है। वहीं, अन्य राशियों के लिए भी यह दिन कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं आज (14 मार्च 2025) का राशिफल और साथ में कुछ खास उपाय, जिनसे आप होली के दिन अधिकतम लाभ पा सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे, और कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।

होली पर विशेष उपाय- हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। लाल रंग के वस्त्र धारण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं और पुराने कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। कोई नया सौदा आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक तनाव कम होगा और रोगों से भी राहत मिलेगी।

होली पर विशेष उपाय- सफेद वस्त्र पहनें और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को सफेद मिठाई या चावल दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। धन वृद्धि के योग हैं, लेकिन कार्यों को कल पर टालने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

होली पर विशेष उपाय- गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं। हरे रंग के वस्त्र पहनें और होली जलने के समय तिल दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

होली पर विशेष उपाय- शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें। चंद्रमा के मंत्र का जाप करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आपके करियर के लिए बेहद खास रहेगा। संतान को नौकरी या शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह दिन नए अवसर लाएगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

होली पर विशेष उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़-चने का दान करें। लाल रंग के वस्त्र पहनें और हनुमानजी की आराधना करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

होली पर विशेष उपाय- गणेशजी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं। हल्दी और गुड़ का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने का है। यदि आप वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

होली पर विशेष उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। केसर का तिलक लगाएं और गरीबों को मीठा खिलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। बैंकिंग और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत से लाभ मिलेगा।

होली पर विशेष उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। लाल मसूर की दाल का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके लिए नई योजनाओं को लागू करने का दिन है। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।

होली पर विशेष उपाय- पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ की पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। राजनीति और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

होली पर विशेष उपाय- शनिदेव की पूजा करें और तेल का दीपक जलाएं। काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

होली पर विशेष उपाय- शिवजी की पूजा करें और पंचामृत चढ़ाएं। जल में काले तिल डालकर स्नान करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन परिवार और रिश्तों को मजबूत करने का है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

होली पर विशेष उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें और कमल का फूल चढ़ाएं। जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें।

Advertisement