Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: प्रीति योग के साथ शुभ समय, जानें आपके किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं?”

Horoscope Today: प्रीति योग के साथ शुभ समय, जानें आपके किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं?”

BY: • LAST UPDATED : January 15, 2025

 

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: साल 2025 के माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर 15 जनवरी, बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए विशेष रहेगा। इस दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों को सकारात्मक परिणाम देगा। वहीं, राहुकाल दोपहर 12:30 बजे से 01:49 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। आइए ज्योतिषीय दृष्टि से जानें 12 राशियों का आज का राशिफल और उपाय।

 

Advertisement

Horoscope Today: मंगलवार और मकर संक्रांति का विशेष संगम, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत! जाने अपना राशिफल

 

मेष राशि

  • गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें।
  • उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र दान करें।

 

वृषभ राशि

 

  • पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं लाभकारी रहेंगी। संतान से जुड़े कार्य पूरे होंगे।
  • उपाय: छोटी बच्ची को भोजन कराएं और गाय को भोजन दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

 

मिथुन राशि

 

  • पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी।
  • उपाय: बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय का उपचार करवाकर भोजन कराएं।

 

कर्क राशि

 

  • आर्थिक सफलता के संकेत हैं। हालांकि, पिता या उच्च अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है।
  • उपाय: छोटी बच्ची को भोजन कराएं और गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

 

सिंह राशि

 

  • सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

 

कन्या राशि

 

  • जीविका में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजनाएं कारगर होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

तुला राशि

 

  • संतान से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन सकता है।
  • उपाय: गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

 

वृश्चिक राशि

 

  • आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। भावुकता या क्रोध से बचें।
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना या केला खिलाएं।

 

धनु राशि

 

  • धन और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
  • उपाय: बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन कराएं।

 

मकर राशि

 

  • रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
  • उपाय: शनि के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते की सेवा करें।

 

कुंभ राशि

 

  • बुद्धि और कौशल से कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • उपाय: कुत्तों की सेवा करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

 

  • आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • उपाय: गाय को भोजन कराएं और घायल गाय का उपचार करें। बुध के बीज मंत्र का जाप करें।