Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मार्च का पहला सोमवार, भगवान शिव की कृपा से बदलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि का भविष्य

Horoscope Today: मार्च का पहला सोमवार, भगवान शिव की कृपा से बदलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि का भविष्य

BY: • LAST UPDATED : March 3, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मार्च का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत, पूजा और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। कुछ राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सेहत और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कि सोमवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

Horoscope Today: मार्च का पहला शनिवार, नई उम्मीदें और संभावनाएं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (Aries)

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके करियर को नई दिशा देगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भगवान शिव को जल अर्पित करें, भाग्य मजबूत होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

सोमवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी नए अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। सेहत का ध्यान रखें और अधिक भागदौड़ से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी से विवाद में न पड़ें और संयम बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी नई योजना में सफलता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। महादेव की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि (Virgo)

सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में सफलता मिलेगी, तो कुछ में धैर्य रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें। शिव चालीसा का पाठ करें, लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सफलता का संकेत दे रहा है। करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सावधानी से चलने का है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। परिवार में तालमेल बनाए रखें। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से नकारात्मकता दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे और करियर में उन्नति होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मेहनत का है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें और अधिक तनाव न लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

सोमवार का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। किसी पुराने मामले में उलझ सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। महादेव की आराधना करें, सफलता मिलेगी।