Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मार्च का पहला रविवार, सूर्य देव की कृपा से इन राशियों की चमेकेगी किस्मत तो कुछ को रहना होगा सतर्क

Horoscope Today: मार्च का पहला रविवार, सूर्य देव की कृपा से इन राशियों की चमेकेगी किस्मत तो कुछ को रहना होगा सतर्क

BY: • LAST UPDATED : March 2, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मार्च का पहला रविवार सूर्य देव की विशेष कृपा लेकर आया है। इस दिन कुछ राशियों को करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी, तो कुछ को सेहत और पारिवारिक जीवन में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि रविवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

Horoscope Today: मार्च का पहला शनिवार, नई उम्मीदें और संभावनाएं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें, सफलता मिलेगी।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ राशि के जातकों को धन और करियर में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि किसी कार्य में अड़चन आ रही थी, तो वह दूर होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद रहेगी। सेहत पर ध्यान दें, अधिक भागदौड़ से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। संपत्ति संबंधी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं।

 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ रहेगा। सूर्य देव की कृपा से नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज धैर्य बनाए रखना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी से अनावश्यक विवाद से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करने से भाग्य मजबूत होगा।