Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज 7 मई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों की चाल का प्रभाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।
मेष राशि (Aries)
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके समर्थन में खड़े रहेंगे। आप दूसरों की मदद करने में भी अग्रणी रहेंगे जिससे सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। करियर में काम का दबाव बना रहेगा, नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। छात्रों को आज उनके प्रयासों का फल मिलेगा और दाखिले की कोशिशों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। करियर में दोपहर के बाद किसी अच्छी खबर की उम्मीद है और जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और प्रमोशन की संभावना है। कोई कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। बैंक लोन जैसी प्रक्रिया में सफलता मिल सकती है। हालांकि करियर से जुड़े निर्णय लेते समय भावुकता से बचें। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
आज सिंह राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रयासों के अनुसार सफलता मिलेगी और सरकारी कामों में भी प्रगति होगी। शाम को दोस्तों के साथ समय बितेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा, लेकिन तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए खानपान नियंत्रित रखें।
कन्या राशि (Virgo)
आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। करियर में उलझे मामलों का समाधान निकल सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है और दोस्तों के साथ समय आनंददायक रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन तुला राशि के लिए उपलब्धियों से भरपूर हो सकता है। विरोधी पीछे हटेंगे और निर्णय क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि, सेहत को लेकर अधिक व्यस्तता से थकावट हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन भावनात्मक रूप से सुकून देने वाला रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और प्रियजनों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी परेशान मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप भौतिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता संभव है। करियर में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सेहत के लिए बाहर का भोजन टालें।
मकर राशि (Capricorn)
आज नौकरी और व्यापार में अनुकूलता रहेगी और आपके प्रयासों का फल मिलेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे और कोई पुरानी योजना फलदायी साबित हो सकती है। शाम को किसी मित्र से उपहार या खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज संपत्ति के लेन-देन से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी और संतान पक्ष से हर्ष होगा। करियर में सफलता और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। हालांकि, सेहत के प्रति सजग रहना आवश्यक है।
मीन राशि (Pisces)
आज आप धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में लाभ संभव है। दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ हल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है।