Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: इन राशियों पर बन रही हैं मां संतोषी की विशेष कृपा, जानें 25 जुलाई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: इन राशियों पर बन रही हैं मां संतोषी की विशेष कृपा, जानें 25 जुलाई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : July 25, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित होता है और आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की विशेष युति आज एक दुर्लभ संयोग बना रही है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ेगा। कुछ लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को आर्थिक मामलों या रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं कि आज 25 जुलाई 2025 को आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज परोपकार की भावना तो रहेगी लेकिन इससे आपका व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा और विरोधियों की वजह से कुछ अड़चनें आ सकती हैं। पुराने लेन-देन के कारण तनाव महसूस हो सकता है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

कार्यक्षेत्र में सहयोगी माहौल रहेगा, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। व्यापार में कुछ विशेष मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिन खुशनुमा बीतेगा। खर्च नियंत्रण में रहेगा और सेहत में सुधार दिखाई देगा। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन भी संतुलित रहेगा।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आज कार्यभार अधिक रहेगा और व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। धन आने के योग तो हैं, लेकिन खर्च भी कम नहीं होंगे। पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, लेकिन परिश्रम से सफलता संभव है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है। सामाजिक रूप से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो भावनाओं में बहने से बचें। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा जिससे घरेलू माहौल सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज आपके सभी प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है, हालांकि थकावट भी महसूस होगी। निवेश के मामलों में सतर्क रहें क्योंकि धन अटक सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी वर्ग बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो दिन को खास बनाएगा।

कन्या राशि (Virgo)

रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी, जिससे नई ऊर्जा महसूस होगी। व्यवसाय में पुराना उधार वापस मिल सकता है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा वरना नुकसान संभव है। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों को सुचारु रूप से पूरा करने में मददगार रहेगा। व्यापार में नए आय के स्रोत मिल सकते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन परिवार का साथ मनोबल बढ़ाएगा। किसी छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है। व्यवसाय में प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित हो सकता है। पुराने कर्ज चुकाने की स्थिति बनेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में धैर्य से काम लें, तभी मतभेद से बचा जा सकेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप पर जिम्मेदारियों का भार रहेगा, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभा पाएंगे। संपत्ति से लाभ संभव है। हालांकि अचानक होने वाले खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और परिणाम अच्छे आने की उम्मीद है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है जिससे कार्यों में व्यवधान आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है। अनियोजित खर्चों की संभावना है, बजट संभालना होगा। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

व्यवसायिक मामलों में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे बड़ा लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। लवमेट के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।