Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: साल के पहले मंगलवार पर इन राशियों पर बनेगीं माता लक्ष्मी की खास कृपा, जानें कौन है वों खास

Horoscope Today: साल के पहले मंगलवार पर इन राशियों पर बनेगीं माता लक्ष्मी की खास कृपा, जानें कौन है वों खास

BY: • LAST UPDATED : January 7, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज साल 2025 का पहला मंगलवार है, जो कई राशियों के लिए काफी शुभ हो सकता है, इन पर माता लक्ष्मी की खास कृपा से धन लाभ और बिजनेस में खासा मुनाफा होगा। आइए जानते है कि किन राशियों पर माता की खास कृपा बनने वाली है।

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहतरी का संकेत दे रहा है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज निवेश में लाभ होगा। यदि आप प्रॉपर्टी में पैसा लगाना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोग आज अपने व्यापार में तेजी से मुनाफा कमा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग मिलने के योग हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

Advertisement

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप फायदेमंद होगी। माँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को आज किसी बड़ी डील में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन शानदार है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज अपने पुराने प्रयासौ का फल मिलेगा। निवेश के लिए समय उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला (Libra)

तुला राशि के लोग आज व्यवसाय में तरक्की करेंगे। माँ लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए सराहना मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। वित्तीय योजनाएं सफल होंगी। रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। छात्रों के लिए भी दिन शुभ रहेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोग आज व्यापार में बड़ी सफलत हासिल कर सकते हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज निवेश में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में नई साझेदारी के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभकारी होगी।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहेगा। नौकरीपेश लोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी पा सकते हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा से धन आगमन के योग बन रहे हैं।