Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: पौष पूर्णिमा के महासंयोग पर मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन राशियों के सितारे, जाने अपना राशिफल

Horoscope Today: पौष पूर्णिमा के महासंयोग पर मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन राशियों के सितारे, जाने अपना राशिफल

BY: • LAST UPDATED : January 13, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: राशिफल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना के आधार पर तैयार किया जाता है, जो हमारे जीवन की दिशा और घटनाओं की जानकारी प्रदान करता है। आज पौष पूर्णिमा के दिन महासंयोग का अवसर बन रहा है। जी हां आज के दिन कुछ राशियों की किस्मत माता लक्ष्मी की कृपा से चमकने वाली है। आइए हम आपको 13 जनवरी 2025 के लिए 12 राशियों का राशिफल बताएंगे।

मेष (Aries)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। राजनीति या सामाजिक कार्यों में जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संवाद से वैवाहिक समस्याएं हल हो सकती हैं।

वृषभ (Taurus)

आज का दिन सफलता का प्रतीक है। राजनीति और सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। संतान के लिए आप किसी सुख-सुविधा का प्रबंध करेंगे। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, क्योंकि आपके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है।

मिथुन (Gemini)

आपके लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहतरीन रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवाद हल हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश में हैं तो आज सफलता मिल सकती है।

Advertisement

कर्क (Cancer)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। माताजी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में तालमेल बढ़ेगा। आपको पुराने लेनदेन से राहत मिल सकती है। हालांकि, किसी की कटु बात मन को कष्ट पहुंचा सकती है। संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने का दिन है।

सिंह (Leo)

आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। अनचाहे खर्चों से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। माता-पिता के प्रति सेवा भाव रखें। कोई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

कन्या (Virgo)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

तुला (Libra)

व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज चुका सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में सतर्कता बरतें, क्योंकि धोखाधड़ी की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन संयम से काम लेने का है। अनावश्यक क्रोध से बचें। पारिवारिक संबंधों में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी से विशेष अनुरोध आ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु (Sagittarius)

दिन लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा।

मकर (Capricorn)

आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से अनुकूल है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किसी भी विवाद से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

कुंभ (Aquarius)

दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।

मीन (Pisces)

आज का दिन रचनात्मक और उन्नति से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।