Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मंगलवार को बजरंग बली की कृपा से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope Today: मंगलवार को बजरंग बली की कृपा से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपना आज का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 18, 2025

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मंगलवार का दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना का दिन माना जाता है। इस दिन हनुमान भक्तों पर उनकी विशेष कृपा रहती है। ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का संचार होगा, वहीं कुछ को अपने कार्यों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशियों को बजरंग बली का आशीर्वाद मिलेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। यदि किसी विवाद में उलझे हैं तो उससे बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप सजग रहेंगे और योग-व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और कोई बड़ा निर्णय आपके हित में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव से राहत देने वाला रहेगा। आपकी ऊर्जा सही दिशा में खर्च होगी और समय का बेहतर उपयोग करने में सफल रहेंगे। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। समाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और नए मित्रों से मुलाकात होगी। किसी मित्र की सहायता के लिए आप आगे आएंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। मन को सकारात्मक बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने का रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापारिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। टीमवर्क के जरिए आप किसी कार्य को समय से पहले पूरा कर लेंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें। नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। कोई गलती होने पर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको अपनी सोच का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज पूरा हो सकता है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सतर्क रहें और लाभ के छोटे-छोटे अवसरों को हाथ से न जाने दें। व्यापार में अच्छा लाभ होगा और उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे तनाव रहेगा। नई नौकरी या पदोन्नति की संभावना है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। माता-पिता से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ेंगे और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कला और कौशल में निखार आएगा। संतान के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेष चर्चा में भाग ले सकते हैं। किसी मित्र से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नियमित जांच करवाएं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। ईर्ष्या-द्वेष से बचें और सकारात्मक सोच अपनाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। योग्यतानुसार कार्य मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। बेरोजगार लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और खास लोगों से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यों से बॉस को प्रभावित करने में सफल होंगे। विरोधियों की बातों में न आएं। नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। संतान के लिए नई शिक्षा योजना बना सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें और संतुलित आहार लें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए प्रयासों को करने के लिए अनुकूल रहेगा। आपके मन में नई योजनाएं आएंगी, लेकिन व्याकुलता बढ़ सकती है। पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। कोई भी वादा सोच-समझकर करें और पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील न दें। किसी विवाद की स्थिति में शांत रहें।