Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: शुक्रवार को मां संतोषी की विशेष कृपा, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 2 मई का राशिफल

Horoscope Today: शुक्रवार को मां संतोषी की विशेष कृपा, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 2 मई का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 2, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शुक्रवार का दिन मां संतोषी की विशेष कृपा से ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। खासकर मेष, सिंह, तुला और कुम्भ राशि वालों के लिए यह दिन जीवन में नई रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के करियर को लेकर कोई सकारात्मक चर्चा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)

आज विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई नई व्यावसायिक साझेदारी आपको आगे बढ़ने का मौका दे सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप अपने प्रयासों का सुखद परिणाम देखेंगे। करियर में उन्नति और किसी बड़ी सफलता की संभावना है। घर पर सेलिब्रेशन का माहौल बन सकता है। आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों के लिए लाभ के योग हैं। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप आध्यात्मिक और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। किताबें पढ़ना और नए विचारों पर चिंतन आपको प्रेरणा देगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में बदलाव लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा होगा। परिवार और करियर दोनों को संतुलित रूप से संभाल पाएंगे। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ किसी आउटिंग का प्लान बन सकता है, जो रिश्तों को मजबूत करेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसे पूर्ण मनोयोग से करेंगे और सफलता निश्चित है। लंबे समय से चल रही निराशा दूर होगी। व्यापार में लाभ संभव है, खासकर स्टील इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपके भीतर नई योजनाओं को लेकर उत्साह रहेगा। यदि आपने किसी योजना की नींव पहले रखी है तो आज उसे अमल में लाने का अच्छा समय है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी छवि सुधरेगी और जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस मीटिंग के बाद किसी खास डिनर प्लान का योग बन रहा है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां खुद-ब-खुद दूर होंगी। थोड़ी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिला सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपका विनम्र व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। किसी पुरानी गलती का अहसास होगा और आप उसमें सुधार लाएंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई में अधिक परिश्रम करना होगा।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि का जश्न मनाया जा सकता है। ऑफिस में प्रमोशन और सम्मान के संकेत हैं। फिजूल खर्च से बचना हित में रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और छात्र अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवारजनों के साथ पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini paid Tribute to Martyr Dinesh Kumar: सीएम नायब सैनी ने दी शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि, गांव को लेकर की ये बड़ी घोषणा
Deepender Hooda paid tribute to martyr Dinesh Sharma: “हरियाणा वीरों की भूमि…”, शहीद दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया ये बड़ा बयान
Neem Hakim obejectional Facebook Post in Haryana: फेसबुक पोस्ट से फैला विवाद, फतेहाबाद में नीम हकीम पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट साझा करने का आरोप
CM Nayab Saini Gave Appointment Letter to 25 newly appointed BDPOs: सीएम नायब सैनी ने 25 नव- नियुक्त BDPO को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- “बिना खर्ची-पर्ची के बने…”
College admission process begins in Haryana:  हरियाणा में 12वीं के रिजल्ट के तुरंत बाद कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू, छात्रों को मिली बधाई और शुभकामनाएं