Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: बसंत पंचमी का खास दिन, इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today: बसंत पंचमी का खास दिन, इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पढ़ें अपना राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 2, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: बसंत पंचमी न केवल विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है, बल्कि इस दिन का ज्योतिषीय महत्व भी बहुत अधिक होता है। इस बार बसंत पंचमी रविवार को पड़ रही है, जो इसे और भी खास बनाती है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, यह दिन कुछ राशियों के लिए जबरदस्त सफलता और खुशियों की सौगात लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी का यह शुभ दिन आपके राशि चक्र में क्या बदलाव लेकर आ सकता है।

Horoscope Today: फरवरी महीने का पहला शनिवार क्या लाएगा आपकी ज़िंदगी में खास? जानें अपना राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। किसी भी काम में नियम और नीतियों का पूरा पालन करें, क्योंकि आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। बॉस आपके ऊपर काम का दबाव डाल सकते हैं, लेकिन परिवार का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा। किसी अफवाह पर भरोसा करने से बचें।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आकस्मिक लाभ लेकर आ सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी और गले से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दूर होगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार में विवाह संबंधित कोई शुभ चर्चा हो सकती है। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। हालांकि, कुछ विरोधी आपके लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं, सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आप अपने आलस्य को छोड़कर पूरे जोश के साथ अपने कार्यों में जुटेंगे। माता-पिता आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे पूरी निष्ठा से निभाएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि के जातकों को ऊर्जा से भरपूर रहना होगा, लेकिन मानसिक रूप से कुछ परेशान रह सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठजनों से सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय नए कोर्स में प्रवेश लेने का है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को छिपाने से बचें, क्योंकि यह भविष्य में विवाद का कारण बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे, जिससे आपको संतोष मिलेगा। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खानपान में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए यह दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन किसी के साथ साझेदारी करने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना बनी हुई है। कानूनी मामलों में फंसने से बचें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। समाजसेवा और धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं और नौकरीपेशा लोगों को सफलता हाथ लगेगी। सेहत पर ध्यान दें और तले-भुने खाने से परहेज करें। आस-पड़ोस में कोई विवाद हो सकता है, जिसमें समझदारी से काम लेना होगा। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन भावनाओं पर काबू रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि धन हानि की आशंका बनी हुई है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनकम बढ़ाने वाला रहेगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार में गरमा-गरमी का माहौल बन सकता है, इसलिए शांत रहें और किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। कोई सरकारी योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए यह दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जांच-पड़ताल अवश्य करें। खानपान में संतुलन बनाए रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। व्यापार में कुछ नए बदलाव करेंगे, जो लाभदायक साबित होंगे। हालांकि, कार्यस्थल पर कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है, सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी भी निवेश को सोच-समझकर करें। अगर आपको किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिलता है, तो जल्दबाजी में निर्णय न लें। धन के मामले में सतर्कता बरतें और फिजूलखर्ची से बचें।