Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानें 27 अगस्त 2025 का राशिफल

Horoscope Today: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानें 27 अगस्त 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : August 27, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज गणेश चतुर्थी के दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी, आइए जानते हैं 27 अगस्त 2025 राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद काम में सहायक होगा और आपके व्यवहार का सकारात्मक असर सहकर्मियों पर पड़ेगा। बिजनेस में यदि आप नई शुरुआत करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना फायदेमंद होगा। पैसों से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन लाभदायक साबित हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में यात्रा और धार्मिक कार्य का योग है, वहीं जीवनसाथी को लेकर जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन दांपत्य जीवन में मिठास लेकर आएगा। नौकरी में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी और धैर्य बनाए रखना ही उचित होगा। व्यापार में गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन संयम से काम लेना फायदेमंद रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ा कोई सामान खरीद सकते हैं। छात्रों और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा और पढ़ाई में फोकस बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतोष और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए नई नौकरी और अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। किसी उलझन का समाधान निकलने से मन हल्का होगा। व्यवसायिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी पुराने संदेह दूर कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आज दिनचर्या व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में नई साझेदारी का योग बन रहा है और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। छात्र कठिन विषयों में रुचि लेंगे और पढ़ाई में मन लगाएंगे। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए विनम्रता आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी या प्रेजेंटेशन का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है और राजनीतिक संबंध भी लाभ देंगे। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा और वे शंकाओं का समाधान कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से घर का माहौल उत्साहित रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी जिससे परिवार प्रसन्न होगा। धन के मामलों में फिजूलखर्ची से बचें और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में भाई-बहन या शिक्षक का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संदेह से बचकर सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अटका पैसा वापस मिल सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। बच्चों को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज काम समय पर पूरे होंगे और समाज में छवि बेहतर होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार पर धन खर्च होने के योग हैं। छात्रों और शिक्षकों दोनों का दिन व्यस्त रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और घर में मेहमानों का आना-जाना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक होगा। बिजनेस में नई योजना शुरू हो सकती है और आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सकारात्मक सोच से कार्य सफल होंगे। बिजनेस में प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है। धन के मामलों में सजग रहना जरूरी होगा। छात्र पढ़ाई में मन लगाकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा और महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज जिम्मेदारियों का दिन रहेगा। अतिरिक्त काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे और समाज में पहचान बढ़ेगी। फैशन और डिजाइनिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पुराने दोस्तों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन करियर और व्यवसाय दोनों में शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तालमेल अच्छा रहेगा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में विशेषज्ञ की सलाह लेना उपयोगी होगा। धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी और जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।