Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: होलिका दहन के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 13 मार्च 2025 का राशिफल

Horoscope Today: होलिका दहन के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 13 मार्च 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : March 13, 2025

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: 13 मार्च 2025, गुरुवार को होलिका दहन के शुभ अवसर पर ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रही है। यह दिन खासतौर पर मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा। जहां कुछ लोगों को आर्थिक समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा, वहीं कुछ को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Horoscope Today: राशियों के लिए विशेष रहेगा 12 मार्च, धन, करियर और संबंधों में होगा बदलाव, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान और पुरस्कार मिलने की संभावना है। किसी अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। पुरानी दोस्ती फिर से मजबूत होगी, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोग नई संपत्ति की खरीद पर विचार कर सकते हैं। कोई कानूनी विवाद यदि लंबित था तो उसके सुलझने की संभावना है। आर्थिक रूप से यह दिन राहत देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी भी कार्य को कल पर टालने की बजाय आज ही पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और घर में धार्मिक आयोजन की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। संतान के करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और मानसिक तनाव दूर होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता का योग बन रहा है। धैर्य और संयम से काम लें, महत्वपूर्ण फैसलों में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आर्थिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज लोन अप्रूव होने की संभावना है। कुछ नए विरोधी उभर सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मात दे पाएंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। हालांकि, किसी करीबी मित्र से अनबन हो सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए शुभ है। किसी भी विवाद से बचें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आप जल्द ही समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई खास उपहार ला सकता है, जिससे रिश्तों में और मधुरता आएगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी और नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। व्यवसाय में बेहतरीन प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए समझदारी से काम लें। यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो पहले उसकी पूरी योजना बना लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए गुरुजनों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। माता-पिता के साथ समय बिताने से आंतरिक शांति मिलेगी।