Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: इन राशियों के लिए बन रहा है नई नौकरी, लाभ और तरक्की का योग, जानें मंगलवार का राशिफल

Horoscope Today: इन राशियों के लिए बन रहा है नई नौकरी, लाभ और तरक्की का योग, जानें मंगलवार का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : January 21, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मंगलवार का दिन ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। इस दिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह देती है। जहां मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं मिथुन राशि वालों को नई नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। आइए, जानते हैं सभी राशियों का मंगल का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन महिला मित्रों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर लेकर आएगा। कानूनी मामलों में किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। ससुराल पक्ष से मदद मिलने की संभावना है। शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी और मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मंगलवार मिथुन राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको नई नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि, जोखिम भरे कार्यों से नुकसान हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक वादे को पूरा करने की कोशिश करें और नए वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नज़रअंदाज न करें। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किसी भी मामले में अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, क्योंकि वाहन खराब होने से धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने वाला होगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक मामलों को धैर्यपूर्वक सुलझाएं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपनी पहचान बनाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। काम के साथ आराम के लिए समय निकालना होगा। तरक्की में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए धन खर्च करेंगे। विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार मिलाजुला रहेगा। आपके नए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में महिला सहयोगियों से सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से खुशी का माहौल रहेगा। तेज वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगलवार मध्यम फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। अक्समात लाभ से खुशी मिलेगी। यात्रा करते समय सतर्क रहें। यदि किसी को उधार दिया था, तो वह धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार शुभ रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नए प्रयास सफल होंगे। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों में चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मंगलवार मकर राशि के जातकों के लिए सोच-समझकर काम करने का दिन रहेगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें। राजनीति से जुड़े लोग अपने काम में बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। धन उधार लेने से बचें और नकारात्मक विचारों को अपने पास न आने दें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाएं और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी पर ध्यान देंगे।