Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: इन 5 राशियों पर बन रहा है आज धन का योग, जानें 24 मई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: इन 5 राशियों पर बन रहा है आज धन का योग, जानें 24 मई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 24, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: हर दिन अपने साथ कुछ नया लेकर आता है। कभी यह अवसरों की बारिश करता है, तो कभी चुनौतियों की आहट देता है। आज 24 मई 2025 का दिन भी कुछ ऐसा ही खास है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा करियर, स्वास्थ्य, प्रेम या धन के मामले में तो यह राशिफल आपके लिए है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों की स्थिति।

मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहने वाला है। माता-पिता के साथ मंदिर जाने का योग बन रहा है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है, जिससे माहौल में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बन सकता है। कार्य व्यस्तता के बावजूद परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। घर में मांगलिक आयोजन की संभावना है। आर्ट्स से जुड़े छात्रों को टीचर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यापार में नये अवसर मिलेंगे। योग व ध्यान से सेहत में सुधार होगा। सफेद चंदन का दान करने से मान-सम्मान बढ़ेगा।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्टेशनरी से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। घी का दीपक मंदिर में जलाना शुभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं और धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। हालांकि दोस्तों के साथ की योजना टल सकती है। खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। जरूरतमंद को कपड़े दान करने से समस्याएं दूर होंगी।

सिंह राशि (Leo)

जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ मिल सकता है। मित्रों से असहमति संभव है लेकिन हल भी जल्दी निकल जाएगा। शिक्षकों के लिए दिन शुभ है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मां लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज आप किसी जरूरी काम को सफलतापूर्वक निपटाएंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें।

तुला राशि (Libra)

मित्रों की सलाह से काम आसान होगा और सेहत अच्छी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े छात्रों को कुछ नया सृजन करने का मौका मिलेगा। चावल का दान करें, मनोकामनाएं पूरी होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवसाय में योजना बनाकर काम करने से सफलता मिलेगी। रेस्टोरेंट बिजनेस वालों को फायदा होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। गाय को रोटी खिलाने से घर का वातावरण सुखद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आपका हंसमुख स्वभाव परिवार में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और सामाजिक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता के योग हैं। दही का दान करना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको आर्थिक रूप से सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। छात्रों को करियर में गुरुजनों का साथ मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता रखें। सेहत के लिहाज से हेल्दी डाइट जरूरी होगी। मंदिर में इत्र दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। बिजनेसमैन के लिए बेहतरीन मौके हैं। मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)

आज आप आत्मविश्वास से लबरेज़ रहेंगे और रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दाम्पत्य जीवन में समझ बढ़ेगी। कॉमर्स छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। मछलियों को दाना डालना लाभकारी रहेगा।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें