Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की बारिश, जानें शनिवार का राशिफल

Horoscope Today: इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की बारिश, जानें शनिवार का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 22, 2025

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शनिवार का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रही है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आज का राशिफल बताता है कि किस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी, किसे आर्थिक लाभ होगा और किसे अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

 

Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा धन और समृद्धि का योग! जानें आपके राशिफल में क्या है खास

Advertisement

 

मेष राशि (Aries)

 

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, और उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। कानूनी मामलों में जीत मिलने के संकेत हैं। हालांकि, पारिवारिक किसी मुद्दे पर आप असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन संयम से काम लें।

 

वृषभ राशि (Taurus)

 

आज वाद-विवाद से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। पुराने गिले-शिकवे छोड़कर आगे बढ़ें। यदि कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आज उसका समाधान मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

 

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और नए आय स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

 

कर्क राशि (Cancer)

आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक होगा। शुभ सूचना मिलने पर जल्दबाजी में उसे दूसरों से साझा न करें। मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

 

सिंह राशि (Leo)

आज आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। हालांकि, लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।

 

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को जन समर्थन बढ़ने की संभावना है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन सकते हैं।

 

तुला राशि (Libra)

आज पार्टनरशिप में काम करना लाभदायक रहेगा। अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परिवार से सलाह लेना उचित रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 

आज का दिन मिश्रित फल देगा। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में राजनीति से सतर्क रहें। दिखावे और अनावश्यक खर्चों से बचें।

 

धनु राशि (Sagittarius)

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पिताजी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। धन को लेकर किसी से मदद लेनी पड़ सकती है।

 

मकर राशि (Capricorn)

आज योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे काम पूरे होंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई आर्थिक निर्णय न लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो सफल रहेगा। सेहत में सुधार होगा और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने की योजना बन सकती है।

 

मीन राशि (Pisces)

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी काम को पूरा ध्यान देकर करें, तभी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुणवत्ता पर ध्यान दें। पारिवारिक मुद्दों को मिल-जुलकर सुलझाने की कोशिश करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

Advertisement