Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें शुक्रवार का राशिफल

Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें शुक्रवार का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 14, 2025

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित माना जाता है, और इस दिन उनकी कृपा जिन जातकों पर बरसती है, उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ग्रहों की अनुकूल चाल कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रही है, तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज यानी शुक्रवार, को आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है दैनिक राशिफल।

Horoscope Today: गुरुवार के दिन किस राशि को मिलेगी सफलता, कौन रहेगा सावधान? जानें आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। यदि किसी समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, तो उससे छुटकारा मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और नौकरी में मनचाहा काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है, जिससे दिन खास बन जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा, अन्यथा परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज धन से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें और दिखावे में पड़कर कोई बड़ा खर्च करने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, लेकिन किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचना ही समझदारी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि व्यापार में किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो जरूरी कागजातों की पूरी जांच करें। करियर में किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। अगर कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसके कानूनी पहलुओं को बारीकी से जांचें। घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार में बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें और किसी के विवाद में न पड़ें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपकी साख बढ़ेगी और विरोधियों की चालों को समझने की क्षमता विकसित होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। संतान कोई मांग कर सकती है, जिसे पूरा करना आपकी प्राथमिकता हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। कामों को टालने से बचें और आलस्य से दूरी बनाकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें। घर-परिवार में किसी को दी गई सलाह कारगर साबित हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज अपने मन में नकारात्मक विचारों को स्थान नहीं देना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की सफलता से मनोबल बढ़ेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें और रिश्तों में तालमेल बैठाने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और सूझबूझ से निर्णय लेने का है। व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की योजना सफल हो सकती है। परिवार में धैर्यपूर्वक समस्याओं का समाधान करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी लेकर आएगी। आसपास के लोगों से सतर्क रहें, क्योंकि कोई आपकी सफलता में बाधा डाल सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चिंताजनक रह सकता है। कार्यस्थल पर अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लक्ष्य को पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। बढ़ते खर्चों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। चिड़चिड़ेपन से बचें और धैर्य से स्थिति का सामना करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। व्यापार में लेन-देन में सावधानी रखें। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संतान की करियर संबंधी समस्या का समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न होगा। किसी परिजन की याद सता सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। पैसों से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। पिता की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से शुभ रहेगा। प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और किसी नए पार्टनरशिप की संभावना बन सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी के मामले में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें, ताकि आगे चलकर कोई पछतावा न हो।

Advertisement