Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: गुरुवार का राशिफल, ग्रहों की चाल से जानें आपकी किस्मत का हाल

Horoscope Today: गुरुवार का राशिफल, ग्रहों की चाल से जानें आपकी किस्मत का हाल

BY: • LAST UPDATED : January 23, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कुछ खास संकेत दे रही है। गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों से भरा होगा, जबकि कुछ के लिए यह दिन चुनौतियों का सामना करने का है। चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि तक का राशिफल और यह दिन आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में स्थान न दें। परिवारिक समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई या नए कोर्स में आसानी से सफलता प्राप्त करेंगे। यदि कोई कर्ज चल रहा है, तो उसे चुकाने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए गुरुवार खुशनुमा रहेगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ नया करने का विचार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। हालांकि, नए शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। दीर्घकालिक योजनाओं में तेजी आएगी और प्रगति दिखेगी।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने का मौका देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में भाइयों का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। संतान के करियर में उन्नति के संकेत हैं। माता-पिता की सेवा में समय देंगे और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आपको पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर के जरूरी काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको धैर्य और साहस से काम लेना होगा। माताजी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, लेकिन पारिवारिक रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सरप्राइज मिलने की संभावना है। निवेश के मामलों में पूरी सतर्कता बरतें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ है। हालांकि, किसी पुरानी बात को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और किसी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। यदि वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो लोन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लाने वाला है। यदि कोई धन अटका हुआ था, तो वह वापस मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। हालांकि, पारिवारिक समस्याओं को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की सराहना करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरुवार सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दूसरों की मदद में समय देने के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। माताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी वरिष्ठ नेता से मिलने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा और कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए गुरुवार विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे, लेकिन अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में दिखावे से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन ऊर्जावान रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी नए काम के प्रति रुचि बढ़ेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार कानूनी मामलों में सफलता का संकेत दे रहा है। बिजनेस से जुड़े लोग अपने कार्यों पर ध्यान दें। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें जीत मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा।