Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बन सकता है बड़ा मोड़, करियर-प्रेम-धन पर दिखेगा ग्रहों का असर, जानें 31 जुलाई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बन सकता है बड़ा मोड़, करियर-प्रेम-धन पर दिखेगा ग्रहों का असर, जानें 31 जुलाई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : July 31, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज 31 जुलाई 2025 को चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की युति कई राशियों की किस्मत पर बड़ा असर डाल सकती है। कुछ को अचानक आर्थिक लाभ होगा, तो कुछ को रिश्तों में दरार का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव करियर, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। आइए जानें, आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा: 

मेष राशि (Aries)

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। मानसिक तनाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज बिजनेस में इच्छित लाभ पाने में कठिनाई हो सकती है, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।आर्थिक दृष्टि से दिन मिला-जुला है, हालांकि लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं। छात्रों को आज परिश्रम अधिक करना होगा, परिणाम देर से मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद रहेगा। 

वृषभ राशि (Taurus)

वर्कस्पेस पर काम का दबाव बना रहेगा, अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी है, आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से खर्चे बढ़ सकते हैं। छात्रों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

 

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

करियर को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण है, नए अवसर सामने आ सकते हैं। बिजनेस में निवेश सोच-समझकर करें, अनावश्यक खर्च से बचें। पैसों को लेकर सतर्कता जरूरी है, कोई छोटी चूक बड़ी परेशानी बन सकती है। पढ़ाई से ध्यान भटकेगा, अन्य गतिविधियों में मन लगेगा। विवाहित लोगों को साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा। 

कर्क राशि (Cancer)

काम का दबाव और तनाव बना रहेगा, खुद को मानसिक रूप से शांत रखें। व्यापार में मंदी का असर दिख सकता है, धैर्य रखना होगा। निवेश के लिए आज प्रेरणा मिल सकती है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। किसी परिजन को आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है। 

सिंह राशि (Leo)

किसी भी निर्णय से पहले परिवार से सलाह अवश्य लें, लाभ मिलेगा। व्यवसाय में नई डील साइन हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक होगी। बचत और खर्चों में संतुलन बनाए रखें। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। 

कन्या राशि (Virgo)

किसी विशेषज्ञ की सलाह आपको सही दिशा दिखा सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, धैर्य से काम लें। पुराने निवेश या संपत्ति से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ पढ़ाई का मन बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है। 

तुला राशि (Libra)

कोई ऐसा निर्णय न लें जो आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। साझेदारी के मामलों में सावधानी और पारदर्शिता जरूरी है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पढ़ाई से ध्यान हट सकता है, ध्यान केंद्रित रखें। परिवार में किसी रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें, छोटी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत की वजह से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

धनु राशि (Sagittarius)

नए कार्यों की शुरुआत सोच-समझकर करें। व्यापार में घाटे की संभावना है, सतर्क रहें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है। छात्रों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रेमी या जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है। 

मकर राशि (Capricorn)

नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ग्राहकों से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। छात्रों का फोकस बेहतर रहेगा और परिणाम अच्छे आएंगे। परिवार में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, वह अब मिल सकता है। व्यापार में अच्छी प्रगति और लाभ के संकेत हैं। धन लाभ संभव है, कोई पुराना उधार भी वापस मिल सकता है। ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। 

मीन राशि (Pisces)

कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ-हानि दोनों की स्थिति रह सकती है। आज धन संबंधित कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। परिवार संग यात्रा या आउटिंग का कार्यक्रम बन सकता है।