Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: आज इन राशियों को मिलेगा करियर और रिश्तों में बड़ा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, जानें 2 अगस्त 2025 का राशिफल

Horoscope Today: आज इन राशियों को मिलेगा करियर और रिश्तों में बड़ा लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, जानें 2 अगस्त 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : August 2, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज 26 जुलाई को चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने ऐसा विशिष्ट संयोग रचा है, जो सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। जहां कुछ राशि वालों को आज करियर में अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ हो सकता है, वहीं कुछ को संबंधों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि (Aries)

आज कार्यक्षेत्र में माता-पिता का आशीर्वाद आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। आपके सकारात्मक व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यदि कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, बशर्ते वे समय का सदुपयोग करें। पारिवारिक वातावरण धार्मिक हो सकता है, यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 

वृषभ राशि (Taurus)

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक शांति का अनुभव होगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाए रखें। व्यापार में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन संयम से काम लेंगे तो नुकसान नहीं होगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें। बच्चों से जुड़े मामलों में आपको मार्गदर्शन देना पड़ सकता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

मिथुन राशि (Gemini)

आज नई नौकरी या किसी पुराने उलझे हुए मसले का समाधान मिलने की संभावना है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है, लेन-देन में सतर्क रहें। व्यापार में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। छात्रों के लिए दिन ज्ञानवर्धक रहेगा—पिछले डाउट्स क्लियर करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा और सामाजिक संबंध बेहतर होंगे। 

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

आज कार्यों को समय पर पूरा करने की आदत भविष्य में आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। व्यापार में साझेदारी के अच्छे योग बन रहे हैं और नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। छात्रों की कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए नम्रता जरूरी होगी। 

सिंह राशि (Leo)

आज ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कोई नई जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यवसाय में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, राजनीतिक संपर्क लाभकारी रहेंगे। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। छात्रों के लिए डाउट्स क्लियर करने का अच्छा समय है। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर का माहौल उत्सवमय हो सकता है। 

कन्या राशि (Virgo)

आज कार्यक्षेत्र में दबाव बना रहेगा, लेकिन सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलने में ही भलाई है। व्यापारिक सफलता परिवार को गर्व की अनुभूति कराएगी। अनावश्यक खर्चों से बचें और ज़रूरी जरूरतों को प्राथमिकता दें। छात्र प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें और सहायता लेने से न हिचकें। पारिवारिक मतभेदों से बचने के लिए संदेह से दूर रहें। 

तुला राशि (Libra)

आज करियर में तरक्की मिलने के संकेत हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल मिल सकता है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा, लेकिन वह संतोषदायक रहेगा। बच्चों को आपकी सलाह से लाभ होगा और पारिवारिक प्रेम में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप कार्यों को समय से निपटाने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी छवि सकारात्मक रूप से उभर सकती है। व्यापार में मुनाफा होने के आसार हैं। घर पर किसी मांगलिक आयोजन या मेहमानों का आना संभव है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ भी बेहतर होगी। 

धनु राशि (Sagittarius)

आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन करियर या व्यापार में लाभ देगा। रुकी हुई आर्थिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। छात्र मेहनत का उत्तम फल प्राप्त करेंगे। पारिवारिक संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। 

मकर राशि (Capricorn)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा फायदेमंद हो सकता है। पैसों के मामलों में सतर्क रहें। छात्र अपनी पढ़ाई में गहरी रुचि दिखाएंगे। महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगी लेकिन कार्यों को सफलतापूर्वक निभाएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज अतिरिक्त जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फैशन, कला या डिजाइनिंग से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों का फोकस बना रहेगा। पुराने दोस्त से संपर्क फिर से जुड़ सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 

मीन राशि (Pisces)

आज करियर में आपकी रणनीति सफल होगी, विशेषकर मार्केटिंग या कस्टमर इंटरफेस से जुड़े लोग बेहतर करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह काम आएगी। पैसों से जुड़ा कोई उलझा मामला सुलझ सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। लवमेट्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।