Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन ऊर्जा, शक्ति और समर्पण का प्रतीक होता है। आज का दिन आपके जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव डालेगा चाहे वह करियर हो, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य या धन से जुड़ा मामला। आइए जानते हैं आज 13 मई 2025 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा और आप पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। ऑफिस में शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहकर कार्य करें। व्यापारियों को किसी परिचित से लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज परिवार में शांति बनी रहेगी और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो दस्तावेजों की जांच जरूर करें। व्यापार में मुनाफे के साथ ही नए व्यापार की रूपरेखा बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे सहकर्मी मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नई टेक्नोलॉजी से व्यापार को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति औसत रहेगी लेकिन छोटे लाभ मिलते रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
आज पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है। संतान की उन्नति से आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन परिवार के बड़े सदस्यों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, तभी करियर में आगे बढ़ पाएंगे।
सिंह राशि (Leo)
धन की प्राप्ति संभव है और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। बिजनेस में प्रगति होगी और विद्यार्थियों की सोच में सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान के भविष्य के लिए निवेश करना आज लाभकारी रहेगा। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है।
तुला राशि (Libra)
स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी। पुराने काम को सुधारने में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
काम में प्रगति होगी और किसी विशेषज्ञ की सलाह लाभकारी रहेगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन काम में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। पारिवारिक तनाव को आप स्वयं सुलझाने की कोशिश करेंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें, नहीं तो बदनामी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
मन में शांति बनी रहेगी और फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में संयम रखें। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं और आप नए अवसरों में निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
उच्च शिक्षा की समस्या दूर होगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में स्थिर लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। उत्साह में निर्णय न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।