Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, जानें 27 जुलाई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, जानें 27 जुलाई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : July 27, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: रविवार, 27 जुलाई 2025 को मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जो सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। यह संयोग जहां कुछ राशियों के लिए व्यापार में लाभ, नौकरी में तरक्की और सामाजिक सम्मान का सूचक है, वहीं कुछ को आज सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष फलदायी हो सकता है, जबकि कार्यस्थल पर वाद-विवाद और पारिवारिक मतभेद भी कुछ राशियों को परेशान कर सकते हैं।

 मेष राशि (Aries)

आज कार्यस्थल पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा और समय का सदुपयोग करते हुए आप परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाएंगे। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज अपने विचारों और कार्यशैली में स्पष्टता रखें। नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है, लेकिन सहकर्मियों से उलझने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर पाचन तंत्र का ध्यान रखें, लापरवाही न करें।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहना आवश्यक है। निवेश या उधारी जैसे निर्णय सोच-समझकर लें। स्थायी संपत्ति से जुड़े फैसलों को टालना बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन विवेकपूर्वक निर्णय लें।

कर्क राशि (Cancer)

आज अपने करियर को लेकर सजग रहें। कार्यस्थल पर नई योजनाओं से लाभ हो सकता है। निजी वस्तुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

कर्ज की योजना बना रहे हैं तो आज अनुकूल समय है। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि पारिवारिक विवाद आपको असहज कर सकता है, जिससे अस्थिरता महसूस हो सकती है। संयम बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आत्ममंथन का है। भविष्य को लेकर निर्णय लेने का समय है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। कर्मचारियों की गलतियों से परेशानी हो सकती है, उन्हें समझदारी से संभालें। फिजूलखर्च से बचें।

तुला राशि (Libra)

जीवनशैली में सुधार लाएं, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति दोनों में लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कला या मीडिया से जुड़े लोग किसी प्रेरणादायक व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

परिवारजनों का सहयोग आपके अधूरे काम पूरे करेगा। संतान की उन्नति से हर्ष होगा। झूठे लोगों से सतर्क रहें। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आपकी कार्यक्षमता भी सकारात्मक दिशा में विकसित होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू बहसों से दूर रहें। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी मानसिक शांति देगी। आज मन से अधिक काम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परंतु दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना नुकसान संभव है। पिता से गंभीर विषयों पर बातचीत हो सकती है। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी होंगे। न्यायिक मामलों में सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग को उपलब्धियां मिल सकती हैं। व्यापार में तेजी आएगी और आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी।