Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: बजरंग बली की कृपा से मंगलमय रहेगा मंगलवार, इन राशियों को मिलेगी सफलता और खुशियां, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today: बजरंग बली की कृपा से मंगलमय रहेगा मंगलवार, इन राशियों को मिलेगी सफलता और खुशियां, पढ़ें अपना राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 4, 2025

 

Inkhabar Haryana, Horoscope Today: मंगलवार का दिन बजरंग बली का विशेष आशीर्वाद लेकर आता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से न केवल बाधाएं दूर होती हैं बल्कि भाग्य भी चमकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या रहेगा खास? आइए जानते हैं मंगलवार का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे नए अवसरों का लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर व्यस्तता रहेगी और आप किसी नए कोर्स में उनका दाखिला कराने की योजना बना सकते हैं। घर या प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खानपान पर ध्यान दें।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे शेयर बाजार या निवेश में अच्छा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, लेकिन लापरवाही से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी महिला मित्र से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे आपके खिलाफ बातें कर सकती हैं। घर में किसी अतिथि के आगमन से व्यस्तता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक तनाव रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। जो युवा रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। आप दान-पुण्य में रुचि लेंगे और सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। हालांकि, सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को टालने से बचें और अपने विरोधियों की रणनीतियों को समझने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और अपने प्रिय को परिवार से मिलाने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार खुशियों भरा रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक मामले को मिलकर सुलझाने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्रॉपर्टी या नई नौकरी से जुड़ी खुशखबरी ला सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। पारिवारिक मामलों को घर पर ही सुलझाएं और किसी कानूनी मामले से सतर्क रहें। कर्ज चुकाने के लिए भी यह अच्छा दिन साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन मान-सम्मान में वृद्धि का रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, किसी कानूनी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है और नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खानपान संतुलित रखें और अत्यधिक तले-भुने भोजन से बचें। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको कोई नया पद प्राप्त हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची से बचें।