Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: गुरुवार के दिन किस राशि को मिलेगी सफलता, कौन रहेगा सावधान? जानें आज का राशिफल

Horoscope Today: गुरुवार के दिन किस राशि को मिलेगी सफलता, कौन रहेगा सावधान? जानें आज का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 13, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: गुरुवार का दिन विशेष होता है, इस दिन बृहस्पति देव की कृपा बनी रहती है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है, तो कुछ को सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आज आपके लिए सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Horoscope Today: बुधवार को ग्रहों की चाल बदलेगी तकदीर, इन राशियों को मिलेंगी बड़ी सफलताएं

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके प्रदर्शन से खुश होंगे और कोई प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके स्वीकृत होने की संभावना है। हालांकि, बाहरी मामलों में अनावश्यक रूप से न उलझें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें मात दे सकेंगे। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा महसूस होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने के लिए प्रेरित होंगे। जीवनसाथी के लिए कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से बचें और बेवजह की टेंशन लेने से दूर रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके करियर में उन्नति होगी। निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, व्यापार में उधार लेने से बचें, अन्यथा बाद में समस्या आ सकती है। घर के रखरखाव और नई खरीदारी का योग बन रहा है। अनावश्यक विवादों से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और छोटी-छोटी गलतियों से बचना होगा। करियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। घरेलू मामलों को घर में रहकर ही निपटाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, तो उसमें सुधार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता होगी, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापार में सुधार होगा, जिससे आर्थिक मजबूती आएगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आय बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर ध्यान देना होगा, लेकिन कोई भी समझौता पूरी लिखापढ़ी के साथ करें। प्रेम जीवन में विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सुखद रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। यदि घर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। कहीं यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे गोपनीय रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कामकाज को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन घर-परिवार में समय बिताने से राहत मिलेगी। खान-पान पर ध्यान दें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। विरोधियों की बातों में न आएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन उत्तम रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही समाधान मिलेगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। परिवार में हल्के-फुल्के तनाव की स्थिति रहेगी, जिसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी आवश्यक चीज की पूर्ति होने से खुशियों का माहौल रहेगा। काम में लापरवाही से बचें और निर्णय लेने में सतर्कता बरतें। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर निर्णय लें, वरना विवाद में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे और कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। छोटे बच्चों के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कला-कौशल में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर किसी विवाद में फंसने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। सहयोगियों से मदद मिलेगी, जिससे काम आसान होगा। पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा महसूस करेंगे और कई अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें।