Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और कहां बरतें सावधानी, जानें 4 मई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और कहां बरतें सावधानी, जानें 4 मई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 4, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल में हो रहे बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां और आर्थिक समृद्धि लाएगा, तो कुछ को संयम और समझदारी से दिन बिताने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं 4 मई 2025 का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बॉस आप पर भरोसा जताते हुए कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लगन से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खेल, कला या साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और संपत्ति संबंधी कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा और उनके काम की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जीवनसाथी के साथ विशेष पल बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें और योग अपनाएं। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक कार्यों में भाग लें। बड़े-बुजुर्गों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन हर काम को सोच-समझकर करें। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े छात्रों के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, हालांकि पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक विचार आपको प्रेरणा देंगे, हालांकि छात्रों को पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। शाम को पारिवारिक पार्टी या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, विशेषकर कानूनी मामलों में। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में रफ्तार धीमी हो सकती है लेकिन सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है। दान-पुण्य के कार्यों में भागीदारी से मानसिक सुकून मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराना उधार लौट सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने रिश्तों से फिर से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे भावनात्मक संतुलन मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

आज आपकी समझदारी और अनुभव का लाभ मिलेगा। किसी मामले में सही निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोग नई योजना बना सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खास बनाएगी। मानसिक रूप से आप हल्कापन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज खर्चों पर ध्यान देना होगा। बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। किसी भी संपत्ति से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा। मित्र से संबंधों में सुधार होगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए कई नई संभावनाएं लेकर आएगा। नई योजनाओं को गति मिलेगी और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। शिक्षा से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। शासकीय मामलों में सावधानी बरतें। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन परिवार में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। महिलाओं के लिए विशेष उपलब्धि वाला दिन रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा और अध्यात्मिकता में रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मददगार की सहायता आज आपको लाभ पहुंचा सकती है।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda paid tribute to martyr Dinesh Sharma: “हरियाणा वीरों की भूमि…”, शहीद दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया ये बड़ा बयान
Neem Hakim obejectional Facebook Post in Haryana: फेसबुक पोस्ट से फैला विवाद, फतेहाबाद में नीम हकीम पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट साझा करने का आरोप
CM Nayab Saini Gave Appointment Letter to 25 newly appointed BDPOs: सीएम नायब सैनी ने 25 नव- नियुक्त BDPO को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- “बिना खर्ची-पर्ची के बने…”
College admission process begins in Haryana:  हरियाणा में 12वीं के रिजल्ट के तुरंत बाद कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू, छात्रों को मिली बधाई और शुभकामनाएं
Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का दिखा रौद्ररुप पारा पहुंचा 40 पार, जाने क्या हैं आने वाले दिनों का हाल