Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज का दिन 28 अगस्त 2025 कई राशियों के लिए नए अवसरों और उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों को सफलता का स्वाद चखने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में नए प्रयोग सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद संभव हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। साझेदारी में काम करने से बचें। आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्च भी रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में फोकस करने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फंसी हुई वित्तीय समस्या का समाधान मिल सकता है। धन के मामले में उधार लेने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी मनचाहा परिणाम हासिल करेंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत और तेज करनी होगी। व्यापारियों को किसी बड़े ऑर्डर से लाभ मिल सकता है। आकस्मिक आर्थिक लाभ संभव है। छात्र कड़ी मेहनत करेंगे और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
कामकाज में प्रगति होगी और उच्च पद पर बैठे लोगों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को नई दिशा और अवसर मिलेंगे। किसी बड़े फैसले में पिता की सलाह उपयोगी साबित होगी।
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य दिन रहेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। बच्चों की नई-नई इच्छाएँ आपके बजट को प्रभावित कर सकती हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra)
आज कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। हालांकि, नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। योजनाबद्ध ढंग से किया गया खर्च आपको भविष्य में फायदा देगा। उच्च शिक्षा की राह में नए अवसर खुलेंगे और पारिवारिक मामले घर में ही सुलझाना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। बिजनेस से जुड़े कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पुराने लेन-देन और बकाया राशि की वसूली संभव है। विद्यार्थी सफलता पाएंगे और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
नई नौकरी के लिए आवेदन करने का सही समय है। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके करियर में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में सरकारी टेंडर से बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान उच्च शिक्षा या पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। लेकिन भावनाओं में आकर लिए गए फैसले नुकसान पहुँचा सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस से जुड़ी धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी फायदे की संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई पर अधिक एकाग्र रहेंगे। हालांकि, घर-परिवार में कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बिजनेस में लापरवाही या टालमटोल नुकसान दे सकता है। छात्र शिक्षकों की सलाह से लाभ उठाएँगे। दोस्तों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।