Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: बजरंग बली की कृपा से इन 6 राशियों को मिलेगा करियर में बेहतरीन अवसर, जानें 6 मई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: बजरंग बली की कृपा से इन 6 राशियों को मिलेगा करियर में बेहतरीन अवसर, जानें 6 मई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 6, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: बजरंग बली की कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, ताकि आप दिन की शुरुआत एक सही दृष्टिकोण के साथ कर सकें।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिला सकता है। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी और आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत दिख रही है, हालांकि हल्का-फुल्का स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप अपने सभी ज़रूरी कार्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। करियर में आपकी मेहनत और परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक मसलों में आप संतुलन बनाकर चलेंगे और पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यों में सुधार करने की दिशा में आप सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में नया अवसर मिल सकता है, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले वरिष्ठों की सलाह अवश्य लें। बच्चों का व्यवहार सराहनीय रहेगा और आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का है। अपने विचारों को केवल उन्हीं से साझा करें जिन पर आप भरोसा करते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और परिवार में आपसी सहयोग देखने को मिलेगा। घर में कोई खोई हुई वस्तु वापस मिलने से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको छोटे-छोटे प्रयासों से भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां कुशलता से निभाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग या लेन-देन से फायदा होगा। सेहत बेहतर रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन नई खुशियों का संकेत दे रहा है। करियर में विशेष सफलता मिल सकती है, खासकर छात्रों और युवाओं के लिए। कारोबारी लोगों को मुनाफा मिलेगा और राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके करियर को नई दिशा देगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे और समाज में आपकी छवि बेहतर बनेगी। परिवार में बच्चों की उपलब्धियों से खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज लाभ की संभावना अधिक है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। करियर में स्थिति मजबूत होगी और यात्राएं लाभकारी साबित होंगी। छात्रों और लवमेट्स दोनों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आप अपनी योजनाओं को प्रभावशाली लोगों की मदद से आगे बढ़ा पाएंगे। ऑफिस में आपकी सोच की तारीफ होगी, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी रहेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी और पुराने क्लाइंट से मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप अपनी योजनाओं को नए तरीके से कार्यान्वित करने की सोचेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार से बचें। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आप संतुलित रहेंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे और शाम का समय सामाजिक मेलजोल में बीतेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक है।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Rao Narbir Apologize Media: फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान मीडिया को रोके जाने पर मचा बवाल, मंत्री राव नरबीर ने माफी मांगते हुए मानी गलती
Shyam Singh Rana on Congress Ceasfire Question: “भारत किसी दबाव में नहीं लेता फैसले…”, कांग्रेस द्वारा सीजफायर के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने किया पलटवार
Krishan Bedi on Congress Ceasefire Question: “विपक्ष की यह मांग…”, सीजफायर पर कांग्रेस द्वारा विशेष सत्र की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान
Road Accident in Chandigarh: तेज रफ्तार कार ने ली कांस्टेबल की जान, पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा
Anil Vij on Congress Ceasefire Question: सीजफायर के बाद कांग्रेस के सवालों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा- “युद्ध नीति में सब कुछ…”