Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: भगवान शिव की कृपा से आज इन 7 राशियों के भाग्य का दरवाजा, जानें 12 मई 2025 का राशिफल

Horoscope Today: भगवान शिव की कृपा से आज इन 7 राशियों के भाग्य का दरवाजा, जानें 12 मई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 12, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: सोमवार का दिन विशेष रुप से भगवान शिव को समर्पित होता है। आज कई राशियों के लिए नए अवसर, विचार और संबंध लेकर आ रहा है। कार्यस्थल से लेकर घर तक आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? आइए जानते हैं  मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 12 मई 2025 का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक विचारों की ओर झुकाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। किसी पुराने प्रयास का आज फल मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई पूर्व योजना लाभ दे सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताना सुकून देगा। व्यापार में स्थिर लाभ होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन अपने व्यवहार में संयम रखें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रमोशन की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। साझेदारी में लाभ संभव है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक उत्साह बना रहेगा। नेतृत्व क्षमता के कारण कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत हो सकता है। माता से जुड़ी चिंता हो सकती है। नए व्यवसाय की शुरुआत का योग है। निवेश के लिए दिन मध्यम है।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी हो सकते हैं। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। क्रोध या जिद से बचें। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। वित्तीय योजनाओं में लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाई जा सकती हैं। बॉस से प्रशंसा मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। अकेलापन महसूस हो सकता है, इसलिए प्रियजनों से संपर्क बनाएं रखें। कार्यों को लेकर सतर्क रहें। नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन सामूहिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। तकनीकी और क्रिएटिव क्षेत्रों के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। पुराने अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं।  नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा।