Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के लिए खास रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़े अपना भविष्यफल

Horoscope Today: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के लिए खास रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़े अपना भविष्यफल

BY: • LAST UPDATED : March 6, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है। धन के मामले में कन्या राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है, जबकि कुंभ राशि के जातकों को गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं, मीन राशि के जातक किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। किसी पुराने दोस्त का अचानक घर आना हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

सेहत पर विशेष ध्यान दें, पुराने रोग उभर सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखें। विवाह योग्य किसी सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है। नए घर की खरीदारी का विचार कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से संतोष मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

अटके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिता से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है, इसलिए संयम बनाए रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से खटपट हो सकती है। सोच-समझकर धन निवेश करें। किसी को उधार देने से बचें। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें, अन्यथा आर्थिक तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन कार्यों को टालने से बचना होगा। नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और वेतन वृद्धि की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सिंगल जातकों को नया साथी मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक स्रोत बढ़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे मन हल्का होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन खुशियों से भरा रहेगा। रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझने से मन शांत रहेगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक गुस्से से बचें, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग चुनौतियों का सामना करेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। संतान को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।