Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगी धन, प्यार और स्वास्थ्य में खुशखबरी, जानें 6 जून 2025 का राशिफल

Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगी धन, प्यार और स्वास्थ्य में खुशखबरी, जानें 6 जून 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : June 6, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: हर दिन अपने साथ नए अवसर, चुनौतियाँ और अनुभव लेकर आता है। 6 जून 2025 का यह दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग तरीके से असर डालेगा। कोई करियर में नई शुरुआत करेगा, तो कोई प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव से गुज़रेगा। स्वास्थ्य, धन, परिवार और रिश्तों के क्षेत्र में आज ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है, आइए जानते हैं – मेष से मीन तक, सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज करें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज खर्च बढ़ सकता है। लेन-देन में सतर्क रहें, कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन कुछ कठिनाई लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन में साथी से नाराजगी संभव है, लेकिन दिन रोमानी रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अगर कोई गलती हुई है तो तुरंत क्षमा मांग लें। नई योजनाओं में निवेश से पहले भाइयों से सलाह अवश्य लें।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

तनाव और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। किसी बहस या विवाद से दूरी बनाकर रखें। धैर्य बनाए रखें और पुराने उधार को चुकाने में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से दिन कुछ कमजोर रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है, खासकर संपत्ति से जुड़े मामलों में। कोई अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है जो लाभकारी रहेगी। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। कई काम एक साथ हाथ में आ सकते हैं, प्राथमिकताएं तय करें।

सिंह राशि (Leo)

मिश्रित फल देने वाला दिन है। कोई पुराना निर्णय आज पछतावे का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आप चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटेंगे। कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, उनसे सावधान रहें। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग फाइनेंशियल प्लानिंग में जुटे रहेंगे। प्रियजन के साथ घूमने की योजना बन सकती है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूलें।

तुला राशि (Libra)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। उधारी लेने से बचें, वरना बचत भी खत्म हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे भागदौड़ करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से मन उदास रहेगा, लेकिन खर्चों को आप संभाल लेंगे। यदि कोई कानूनी या ज़मीन से जुड़ा मामला है, तो समय रहते निपटा लें। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

दिन सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। समाज सेवा में रुचि लेंगे। शिक्षा में परेशानी आ रही हो तो परिवार से मार्गदर्शन लें। प्रेम जीवन में बहस से बचें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। व्यापार में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। साझेदारी में कोई योजना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा, किसी विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है। निकट की यात्रा संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं से राहत मिलेगी। किसी की बातों में आकर विवाद से बचें। ससुराल पक्ष को उधार देने से पहले जीवनसाथी से बात ज़रूर करें। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। निवेश की योजनाएं स्थगित करें। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, लेकिन उसे सही दिशा में लगाएं। पारिवारिक वाद-विवाद को बातचीत से सुलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।