




Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। ग्रहों की चाल के अनुसार, मां संतोषी के वरदान से कुछ राशियों के लिए यह दिन खुशियों का संदेश लेकर आएगा तो कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, सभी राशियों का कल का हाल और उनके जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक निर्णयों में सतर्कता बरतने का है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक वातावरण थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है, क्योंकि किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करेंगे और स्कॉलरशिप संबंधित तैयारी कर सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों को आज का दिन सुखद अनुभव कराएगा। इनकम के नए स्रोत खुलेंगे और कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आनंद मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। हालांकि, परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में दूर जा सकता है।
मिथुन राशि वालों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। कानूनी मामलों से बचने के लिए सतर्क रहें। परिवार में किसी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से पुराने लेनदेन सुलझने के आसार हैं। किसी को धन उधार देते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बुद्धिमानी का लाभ मिलेगा।
कर्क राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन पार्टनरशिप में काम करते समय सावधानी जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विरोधियों की बातों से प्रभावित न हों और आत्मविश्वास बनाए रखें।
सिंह राशि के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। किसी नई योजना में निवेश करते समय सतर्क रहें। हालांकि, किसी की नकारात्मक बातों से मन व्यथित हो सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन खुशियां लेकर आएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन अंततः लाभ मिलेगा। परिवार से कोई सरप्राइज गिफ्ट खुशी का कारण बनेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि वालों को पारिवारिक विवादों को घर में ही सुलझाने की सलाह दी जाती है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन गलत निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। नए संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
वृश्चिक राशि के लिए शुक्रवार का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। पार्टनरशिप में काम करते समय विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा और किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। हालांकि, प्रॉपर्टी में निवेश करते समय सतर्कता आवश्यक है।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोग किसी नए अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुंभ राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। तरक्की की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। परिवार में किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। हालांकि, पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है।
मीन राशि वालों को कल भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है। किसी बड़े ऑर्डर के हाथ से निकलने की संभावना है। हालांकि, मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।




