Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज का दिन यानी 03 मई 2025, कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जहां कुछ लोगों को पारिवारिक जीवन में संतुलन और सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को करियर में बड़ा लाभ होने के योग हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तार से राशिफल।
मेष राशि
आज पारिवारिक जीवन में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक रखने की जरूरत है। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करने का समय है। संयम और धैर्य आपके सबसे बड़े हथियार होंगे, जिनकी मदद से आप जटिल समस्याओं का समाधान खोज लेंगे। यात्रा की संभावना भी बन सकती है, खासकर परिवार से जुड़ी जरूरतों के कारण।
वृषभ राशि
व्यापार में फायदा होगा और निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए विचारों की बौछार होगी और आप उन्हें कार्यान्वित करने के लिए तैयार रहेंगे। जो लोग प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने की संभावना है। खुले मन से संवाद करें और दूसरों की बातों को भी समझने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए कामों की शुरुआत के लिए उत्साह रहेगा और बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, लेकिन बेवजह के विवादों से दूर रहें।
कर्क राशि
आज सोच को सकारात्मक बनाए रखें। करियर में बदलाव का विचार कर सकते हैं और इसके लिए सही मौके भी मिलेंगे। ऑफिस में रुके हुए काम पूरे होंगे और कोई मनपसंद गिफ्ट देकर आप अपने साथी को मना सकते हैं। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि
आज आपका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और जिससे भी मिलेंगे, वह आपसे प्रभावित होगा। पारिवारिक सहयोग से बिजनेस में लाभ होगा। अपने खर्चों पर काबू रखें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और बच्चों के साथ आउटिंग की योजना बन सकती है। करियर को लेकर दुविधा दूर हो सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन खुद को प्रकृति से जोड़ने का है। आर्थिक रूप से लाभ के योग हैं और अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय है। आत्मबल आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सरकारी कामों में धैर्य जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन किसी नए कोर्स में प्रवेश के लिहाज़ से अच्छा रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
आज मन में नए विचार आएंगे और जोश भी बना रहेगा। प्लान में थोड़े बदलाव हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए लाभदायक होंगे। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बनेगा। ऑफिस में प्रमोशन के संकेत हैं। संगीत या कला से जुड़े लोगों के लिए अवसर आ सकते हैं। पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। बुजुर्गों की सलाह से फायदा होगा। धन लाभ और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना और सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है।
धनु राशि
आज आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। लव लाइफ में नई शुरुआत के योग हैं।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से प्रशंसा और सैलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज का दिन सफलताओं से भरा रह सकता है।
कुंभ राशि
आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेस्ट फ्रेंड से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से संवाद जरूरी होगा। स्वास्थ्य को देखते हुए आज लंबी यात्रा से बचना ही बेहतर है। निवेश से पहले सही समय की प्रतीक्षा करें। परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है।
मीन राशि
आज का दिन उल्लास और शुभ कार्यों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और नए संपर्क बनेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन भविष्य की योजनाओं में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।