Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों के बदलेंगे भाग्य के सितारे, जानें रविवार का राशिफल

Horoscope Today: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों के बदलेंगे भाग्य के सितारे, जानें रविवार का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 16, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: रविवार का दिन विशेष महत्व रखता है। यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है और इस दिन की ग्रह-स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतियों से भरी हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए यह दिन नई खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

Horoscope Today: शनिवार का शुभ संयोग, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, जानें आज का राशिफल

 मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम की सराहना तो होगी, लेकिन मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कुछ अनचाहे खर्चे भी सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। जीवनसाथी के लिए कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परेशानियों के बावजूद अटके हुए काम पूरे होंगे।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापार में कोई जोखिम उठाने से पहले उसके संभावित परिणामों पर विचार करें। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। कोई प्रियजन दूर रह रहा है, तो उसकी याद सताएगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल करने से पहले पूरी जानकारी जुटा लें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए यह दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें, जिससे प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्वक निपटाने की आवश्यकता होगी। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं, तो कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। गुस्से में आकर कोई ऐसा शब्द न कहें, जिससे संबंध खराब हो जाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा होने के संकेत हैं। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए यह दिन कमजोर साबित हो सकता है। दूसरों से उम्मीद करने पर निराशा हाथ लग सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, वरना गलतियां हो सकती हैं। आलोचना की परवाह किए बिना अपने काम पर ध्यान दें। यदि मन किसी बात को लेकर अशांत है, तो पिता से सलाह लें। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। भाई-बहनों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों, वरना नुकसान हो सकता है। माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और व्यर्थ की चर्चाओं से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए यह दिन शानदार रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यों को धैर्यपूर्वक निपटाने की आवश्यकता होगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है या सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। बिजनेस में जल्दबाजी न करें और किसी से धन उधार लेने से बचें। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए यह दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। हालांकि, दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से समाधान निकल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वालों को कोई नया पद मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन चुनौतियों भरा रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें। संतान की आदतों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन मिला-जुला रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में जितना लाभ अपेक्षित था, उतना नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। आंखों की समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। भविष्य में आर्थिक समस्या से बचने के लिए खर्चों को नियंत्रित करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन खास रहेगा। बिजनेस में कुछ बदलाव करने का विचार कर सकते हैं, जिससे लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद कार्य करने का अवसर मिलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे करियर में लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।