Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: शनिदेव के प्रभाव से आज का दिन किसके लिए लाएगा सफलता और किसे रखनी होगी सावधानी, जानें 17 मई का राशिफल

Horoscope Today: शनिदेव के प्रभाव से आज का दिन किसके लिए लाएगा सफलता और किसे रखनी होगी सावधानी, जानें 17 मई का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : May 17, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: आज 17 मई 2025, शनिवार का दिन आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। चाहे बात हो करियर की हो, प्यार की, स्वास्थ्य या धन की—हर राशि पर ग्रहों की स्थिति का गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल, जो आपको देगा दिनभर की दिशा और भविष्य की सही तैयारी करने का संकेत। पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों का दिन प्रेम से सराबोर रहेगा। अपने साथी के साथ आप मधुर समय बिताएंगे और रिश्ते में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। किसी मित्र की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, जिसके लिए आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद अभी समाप्त नहीं होंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्ततापूर्ण लेकिन लाभकारी रहेगा। कई जिम्मेदारियों के बीच आप अपनी सूझबूझ से सबकुछ संभाल पाएंगे। व्यापारियों के लिए संबंधों में सुधार लाने का मौका है। पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने के लिए वरिष्ठों से बातचीत सार्थक रहेगी।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल लेकर आएगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने की चाह रखने वालों की मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको समय से काम पूरा करने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अपने मन की बातें सोच-समझकर ही साझा करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज का दिन थोड़ी निराशा लेकर आ सकता है। कोई काम उम्मीद के अनुसार पूरा नहीं होगा। निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। हालांकि परिवार में धार्मिक आयोजन से वातावरण सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभकारी है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और अध्यात्म के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। अपने कार्यों को टालने से बचें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार लिए धन को चुकाने में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि के लोग किसी पार्ट टाइम कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें—कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, डॉक्टर की सलाह लें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन आत्मबल बढ़ाने वाला रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी। जीवनसाथी से खुलकर संवाद जरूरी है वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन समाज में पहचान और सफलता दिलाने वाला रहेगा। अच्छे कार्यों के चलते बड़ा पद मिल सकता है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान को दी गई जिम्मेदारी में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान के करियर की चिंता रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को आज प्रेम जीवन में संभलकर चलना होगा। साथी की गलत बातों में सहमति न जताएं, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं। पुराने कार्यक्षेत्र की गलतियों से सबक लें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से जिद करने से बचें। व्यापारियों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानियों से भरा रह सकता है। पारिवारिक कलह के बीच आपको संतुलित निर्णय लेना होगा। मानसिक तनाव बना रहेगा, लेकिन संपत्ति से जुड़े मसले हल हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय दें।