Advertisement
Advertisement
होम / Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से बदलेगी किस्मत, इन राशियों पर होगी खुशियों की वर्षा! जानें अपना राशिफल

Horoscope Today: मां संतोषी की कृपा से बदलेगी किस्मत, इन राशियों पर होगी खुशियों की वर्षा! जानें अपना राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 7, 2025
Inkhabar Haryana, Horoscope Today: शुक्रवार का दिन मां संतोषी की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति और सफलता की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है। खासकर मेष, वृषभ, मकर और कुंभ राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं कि आज आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की चाल ने खोला सौभाग्य का द्वार, इन राशियों पर है भाग्य का आशीर्वाद! पढ़ें अपना राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, जिससे करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि, पारिवारिक समस्याएं कुछ तनाव पैदा कर सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें।

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। हालांकि, इस कारण स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। प्रेम जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए रिश्तों को संभालकर चलें। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, और नई प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होगी, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासतौर पर खान-पान का ध्यान रखें। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके हुए काम को पूरा करने में मदद करेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापारियों को नए आइडियाज पर काम करना चाहिए, सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बजट बनाकर काम करेंगे, तो आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सावधानी बरतें, किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में दरार आ सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रहेगा। कोई नया जॉब ऑफर आ सकता है, लेकिन वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले सोच-विचार करें। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में कुछ नई तकनीकों का उपयोग करना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी अतिथि का आगमन संभव है। किसी जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बॉस आप पर भरोसा करेंगे, जिससे पदोन्नति के अवसर बनेंगे। परिवार में विवाह से जुड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और संतान की सेहत पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान धैर्य और समझदारी से करें। घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट में निवेश कर रहे लोग सतर्क रहें, जोखिम से बचें। सेहत को लेकर भी सतर्कता जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज नए संपर्कों से फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों को आज कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बिजनेस में सरकारी टेंडर मिलने से लाभ होगा। किसी दूर के रिश्तेदार की याद सताएगी। जीवनसाथी को घूमाने ले जाने से रिश्तों में मधुरता आएगी। धन से जुड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जो लाभकारी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज जरूरी कार्यों पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माता-पिता की सेवा से पुण्य मिलेगा। यदि कर्ज लिया हुआ था, तो उसे चुकाने की योजना बनाएं। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे।