Inkhabar Haryana, Janamasthami 2025 Special Horoscope: आज 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सौभाग्य लेकर आता है। इस बार जन्माष्टमी का संयोग कई राशियों के लिए विशेष अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है, तो कुछ को सावधानी बरतने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि (Aries)
आज कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता से समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। व्यापार में सतर्क रहना जरूरी है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पढ़ाई से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी आवश्यक है ताकि नुकसान से बचा जा सके। पारिवारिक संपत्ति के मामलों में सूझबूझ से निर्णय लें। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज खर्चों में संयम रखना जरूरी है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि खर्चों में वृद्धि संभव है। विदेश में पढ़ाई की योजना बनाने वालों को सफलता मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन में अपेक्षाओं को कम करके आत्मविश्वास बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा और नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंताओं का समाधान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आप नए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे।
सिंह राशि (Leo)
बिजनेस साझेदारी में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। आर्थिक चिंता संभव है, लेकिन पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। पारिवारिक जीवन में बच्चों की इच्छाएं पूरी करने का अवसर मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज बिजनेस में नए प्रयोग और खोज पर आपका ध्यान रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। संपत्ति संबंधी लेन-देन में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में घरवालों का समर्थन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि (Libra)
नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। व्यापारिक रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज धैर्य और समझदारी से काम करने का दिन है। व्यापार में संयम बरतकर सफलता पाई जा सकती है। खर्च करते समय अपनी आमदनी का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने और खरीदारी करने से आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
वेतन वृद्धि या करियर में नई उपलब्धि की खुशखबरी मिल सकती है। विवादों में शांति बनाए रखने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और संतान की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।
मकर राशि (Capricorn)
कारोबार में बदलाव फायदेमंद साबित हो सकता है। पिता या वरिष्ठ लोगों से सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन काम में नए प्रयोग आपकी पहचान बनाएंगे। निजी जीवन में विवादों से दूर रहें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यस्थल में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पढ़ाई में प्रगति के संकेत हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। व्यापार में नकदी की कमी हो सकती है, इसलिए वित्तीय योजना पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं।