Advertisement
Advertisement
होम / Mahashivaratri Special Horoscope: शिवरात्रि का महासंयोग, इन राशियों पर होगी शिव कृपा, मिलेगा धन और समृद्धि का वरदान, पढ़े अपना राशिफल

Mahashivaratri Special Horoscope: शिवरात्रि का महासंयोग, इन राशियों पर होगी शिव कृपा, मिलेगा धन और समृद्धि का वरदान, पढ़े अपना राशिफल

BY: • LAST UPDATED : February 26, 2025
Inkhabar Haryana, Mahashivaratri Special Horoscope: आज बुधवार के साथ महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। ग्रहों की चाल के अनुसार यह दिन ज्ञान, व्यापार और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक हैं। यह दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है, ऐसे में कुछ राशियों के लिए भगवान शिव की उपासना अत्यंत शुभ रहेगी। जानिए बुधवार का राशिफल और शिवरात्रि पर किन उपायों से मिलेगा लाभ।

Horoscope Today: इन राशियों को चंद्रमा की ऊर्जा से मिलेगा सफलता का मार्ग, जानें सोमवार का राशिफल

 

मेष राशि (Aries)

  • राशिफल: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए लाभदायक होंगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें।
  • शिवरात्रि उपाय: बेलपत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें, भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

  • राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। किसी से अनबन होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर सफेद फूल और मिश्री अर्पित करें, पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

  • राशिफल: बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
  • शिवरात्रि उपाय: भगवान शिव को अक्षत (चावल) अर्पित करें, करियर में उन्नति होगी।

कर्क राशि (Cancer)

  • राशिफल: आर्थिक रूप से लाभकारी दिन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें, शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

  • राशिफल: मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • शिवरात्रि उपाय: भगवान शिव को लाल चंदन अर्पित करें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo)

  • राशिफल: करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। पुराने रिश्तों में सुधार होगा।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और रुद्राक्ष की माला से ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

  • राशिफल: धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
  • शिवरात्रि उपाय: भगवान शिव को शहद अर्पित करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • राशिफल: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई नया अवसर मिल सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर जल और काले तिल चढ़ाएं, जीवन में स्थिरता आएगी।

धनु राशि (Sagittarius)

  • राशिफल: निवेश के लिए अच्छा समय है। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर हल्दी और घी चढ़ाएं, सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)

  • राशिफल: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन रहेगा।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर दही और पंचामृत से अभिषेक करें, समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • राशिफल: नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर नीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ महादेवाय नमः’ का जाप करें, सभी संकट दूर होंगे।

मीन राशि (Pisces)

  • राशिफल: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोचें।
  • शिवरात्रि उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और इत्र चढ़ाएं, मानसिक शांति मिलेगी।