Advertisement
Advertisement
होम / Naag panchami Special Horoscope: नाग पंचमी पर खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, तो किसे मिलेगी नौकरी, जानें 29 जुलाई 2025 का राशिफल

Naag panchami Special Horoscope: नाग पंचमी पर खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, तो किसे मिलेगी नौकरी, जानें 29 जुलाई 2025 का राशिफल

BY: • LAST UPDATED : July 29, 2025
Inkhabar Haryana, Naag panchami Special Horoscope: आज सावन माह के तीसरे मंगलवार के साथ ही नाग पंचमी का शुभ संयोग बना है। इस दिन का खास महत्व शास्त्रों में वर्णित है विशेष रूप से सर्पों की पूजा और कर्मफल से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए। धर्म और अध्यात्म के इस पावन दिन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगी। जहां मेष राशि को आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, वहीं सिंह राशि को व्यवसाय में नई योजनाओं से सफलता मिलेगी। कुंभ राशि वालों को विदेश यात्रा के योग मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल नाग पंचमी के विशेष दिन 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

मेष राशि (Aries)

नाग पंचमी के इस शुभ दिन पर आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन आपके दृष्टिकोण और दिनचर्या में बदलाव ला सकता है। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग हैं। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहें – वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अपनों से मन की बात कहने से समाधान मिल जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज अत्यधिक घनिष्ठता किसी रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। संयम बनाए रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक स्थल पर विवाद की आशंका है। आर्थिक दृष्टि से कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उधार दिए धन की वापसी को लेकर।

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)

स्वयं को समय के साथ बदलना आवश्यक है। व्यवहार में विनम्रता लाएं। आज आप कारोबार विस्तार की योजनाओं के लिए धन जुटाने में लगे रहेंगे। भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चिंता में डाल सकता है। परिश्रम रंग लाएगा।

कर्क राशि (Cancer)

आपका विवेक आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। निजी जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न दें। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। नई जान-पहचान लाभदायक सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo)

नाग पंचमी पर आज व्यवसाय में कोई नई योजना अत्यधिक लाभदायक हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं। घर-परिवर्तन के संकेत भी मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo)

विश्वासघात की आशंका है, सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आजीविका के नए स्रोत खुलेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद मन को खिन्न कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

आज भविष्य की चिंताएं मन को विचलित कर सकती हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को बचाएं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत कर मन को हल्का कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक होगा। नए आय स्रोत बनेंगे, लेकिन कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। व्यवसाय में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। भूमि या भवन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। प्रशासनिक अड़चनें दूर होंगी और यात्रा के संकेत भी मिल रहे हैं। मन थोड़ी उलझनों में रहेगा, पर स्थिति आपके पक्ष में है।

मकर राशि (Capricorn)

संतान से मतभेद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंता बनी रहेगी। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी और विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)

हर किसी से अपने मन की बात साझा करना नुकसानदेह हो सकता है। धन और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। विरोधी आपकी तरक्की से ईर्ष्या करेंगे। आपकी वाक् क्षमता से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं।

मीन राशि (Pisces)

मित्रों की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। लेकिन आलस्य के कारण कार्य में रुचि की कमी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।