नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय तब्लीगी जमात जलसा की आज से शुरुआत हो गई है . इस तीन दिवसीय जलसे में हजरत निजामुद्दीन से प्रमुख इस्लामी धर्मगुरु मौलाना हजरत साद पहुंचे हुए है | इसमें लगभग 15 लाख लोगों के शामिल हो सकते है जिसमें पहले ही दिन बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे जहां लगातार लोगों का आना जारी है| 19 से 21 अप्रैल तक होने वाले इस जलसे में 100 एकड़ क्षेत्र में व्यवस्थाएं की गई है जिसमें 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में टेंट और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की गई है. जलसा स्थल पर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, दमकल, पार्किंग, सुरक्षा समेत सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. इस्लामी जलसे के लिए करीब 1000 से ज्यादा वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं| हालांकि इस जलसे में किसी भी तरीके की मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है जहां ना ही कोई मीडिया कवरेज होगी और जलसे में आने वाले मुस्लिम भी मोबाईल वीडियो नहीं बना सकते है इसके अलावा पुलिसकर्मियों जैसे कोई भी सुरक्षा के प्रबंध इस जलसे के क्षेत्र में नहीं किया गया है |




