कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केरला के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, और जांजीबार के संस्कृति एवं खेल मंत्री टी.एम. मविता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डालकर इस शुभ अवसर का नेतृत्व किया।सुबह 10 बजे ब्रह्मसरोवर पूजन और गीता हवन पूर्णाहुति के साथ दिन की शुरुआत हुई।